GKTodayHindi

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए Latest GK + नई भर्ती अपडेट

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स सितंबर 2026 प्रश्न उत्तर PDF

chhattisgarh current affairs september 2026

Table of Contents

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स सितंबर 2026 प्रश्न उत्तर PDF डाउनलोड फ्री

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स सितंबर 2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए इस पोस्ट में Chhattisgarh Current Affairs September 2026 के महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें छत्तीसगढ़ से संबंधित महत्वपूर्ण सरकारी योजनाएं, नियुक्तियां, पुरस्कार, खेल, महत्वपूर्ण घटनाएं, अर्थव्यवस्था, शिक्षा, विज्ञान, प्रशासन तथा अन्य प्रमुख घटनाओं को शामिल किया जाएगा।

यह करेंट अफेयर्स CGPSC, CG Vyapam| CGSSB पुलिस भर्ती, शिक्षक भर्ती, पटवारी, SI, जेल प्रहरी, फॉरेस्ट एवं अन्य छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी परीक्षाओं के लिए उपयोगी रहेगा।

 


छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स सितंबर 2026 PDF

अगर आप Chhattisgarh Current Affairs September 2026 PDF डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इस पोस्ट में महीने के अंत में महत्वपूर्ण प्रश्नों और उत्तरों को एक PDF के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा।

PDF में क्या मिलेगा?

  • छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स सितंबर 2026
  • महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर
  • महत्वपूर्ण योजनाएं
  • सरकारी नियुक्तियां
  • पुरस्कार एवं सम्मान
  • खेल करेंट अफेयर्स
  • महत्वपूर्ण सरकारी निर्णय
  • छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण घटनाएं
  • परीक्षा उपयोगी वन-लाइनर
  • CGPSC एवं CG Vyapam | CGSSB के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न

महत्वपूर्ण योजनाएं

अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम’ शुरू

प्रश्न 1: छत्तीसगढ़ के किन तीन शहरों में प्रदेश के पहले ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम’ शुरू किए गए हैं?
A) रायपुर, भिलाई और राजनांदगांव
B) बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़
C) रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग
D) जगदलपुर, धमतरी और रायपुर
  • उत्तर: C) रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग
प्रश्न 2: अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम शुरू करने वाला छत्तीसगढ़ देश का कौन सा राज्य बन गया है?
A) पहला
B) तीसरा
C) पांचवां
D) सातवां
  • उत्तर: C) पांचवां
प्रश्न 3: इस ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम’ मशीन में लगभग कितने किलोग्राम चावल (खाद्यान्न) भंडारण की क्षमता है?
A) 1,000 किलोग्राम
B) 1,500 किलोग्राम
C) 2,000 किलोग्राम
D) 2,500 किलोग्राम
  • उत्तर: D) 2,500 किलोग्राम
प्रश्न 4: मशीन से खाद्यान्न प्राप्त करने के लिए हितग्राही को क्या दर्ज करना और प्रमाणित करना अनिवार्य होगा?
A) आधार या राशनकार्ड नंबर और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण
B) केवल मोबाइल नंबर और ओटीपी (OTP)
C) बैंक खाता संख्या और पैन कार्ड
D) निवास प्रमाण पत्र और वोटर आईडी
  • उत्तर: A) आधार या राशनकार्ड नंबर और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण
प्रश्न 5: प्रवासी श्रमिकों और दूसरे राज्यों के राशनकार्डधारियों को किस व्यवस्था के तहत इस मशीन से राशन प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी?
A) प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना
B) वन नेशन, वन राशनकार्ड
C) मुख्यमंत्री अन्न सुरक्षा योजना
D) राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम
  • उत्तर: B) वन नेशन, वन राशनकार्ड

राज्य स्थापना दिवस (एक नवंबर) पर – ‘संत शिरोमणि गुरु रविदास राज्य अलंकरण पुरस्कार’ देने की घोषणा

प्रश्न 1: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किस अवसर पर ‘संत शिरोमणि गुरु रविदास राज्य अलंकरण पुरस्कार’ देने की घोषणा की है?
A) स्वतंत्रता दिवस पर
B) गणतंत्र दिवस पर
C) राज्य स्थापना दिवस (एक नवंबर) पर
D) मकर संक्रांति पर
  • उत्तर: C) राज्य स्थापना दिवस (एक नवंबर) पर
प्रश्न 2: मुख्यमंत्री ने यह घोषणा संत रविदास जी की कौन सी जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की?
A) 500वीं जयंती
B) 600वीं जयंती
C) 650वीं जयंती
D) 700वीं जयंती
  • उत्तर: C) 650वीं जयंती
प्रश्न 3: ‘कलश वंदन अभियान’ के तहत वितरित किए गए पवित्र माटीयुक्त कलश कहाँ से लाए गए थे?
A) अयोध्या
B) वाराणसी (सीर गोवर्धनपुर)
C) प्रयागराज
D) हरिद्वार
  • उत्तर: B) वाराणसी (सीर गोवर्धनपुर)
प्रश्न 4: संत रविदास का प्रसिद्ध संदेश “ऐसा चाहूं राज मैं जहां मिले सबन को अन्न…” कहाँ अंकित कराने की घोषणा की गई है?
A) राज्य विधानसभा भवन में
B) नया रायपुर के प्रमुख चौक पर
C) पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में
D) मंत्रालय भवन में
  • उत्तर: A) राज्य विधानसभा भवन में
प्रश्न 5: अभियान के प्रदेश संयोजक अखिलेश सोनी के अनुसार ‘संत संपर्क अभियान’ के तहत जिलास्तर पर कार्यक्रम कब से कब तक आयोजित किए जाएंगे?
A) 1 अगस्त से 15 अगस्त के बीच
B) 15 अगस्त से 30 अगस्त के बीच
C) 1 सितंबर से 15 सितंबर के बीच
D) 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच
  • उत्तर: B) 15 अगस्त से 30 अगस्त के बीच

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026

प्रश्न 1: मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के अंतर्गत लोक कलाकारों को प्रतिवर्ष कितनी प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है?
A) ₹10,000 से ₹15,000 तक
B) ₹5,000 से ₹12,000 तक
C) ₹12,000 से ₹24,000 तक
D) ₹20,000 से ₹30,000 तक
उत्तर: C) ₹12,000 से ₹24,000 तक
प्रश्न 2:मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कलाकार की वार्षिक आय सीमा क्या निर्धारित की गई है?
A) 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए
B) 1 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए
C) 96 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए
D) 2 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए
उत्तर: C) 96 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए
प्रश्न 3: पात्र कलाकारों के लिए किस पोर्टल पर पंजीयन कराना अनिवार्य है?
A) ई-श्रम पोर्टल
B) चिन्हारी पोर्टल
C) लोक कला पोर्टल
D) संस्कृति पोर्टल
उत्तर: B) चिन्हारी पोर्टल
प्रश्न 4:मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना इनमें से कौन से कलाकार इस योजना के लिए पात्र हैं?
A) केवल आधुनिक चित्रकार
B) केवल शास्त्रीय संगीतकार
C) बॉलीवुड और टीवी के कलाकार
D) नृत्य, संगीत, लोक नाट्य, शिल्प एवं छत्तीसगढ़ी पाक कला के कलाकार
उत्तर: D) नृत्य, संगीत, लोक नाट्य, शिल्प एवं छत्तीसगढ़ी पाक कला के कलाकार

भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड’ (BEML) का प्लांट

प्रश्न 1: छत्तीसगढ़ में ‘भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड’ (BEML) का प्लांट किस जिले में स्थापित किया जाएगा?
A) रायपुर
B) बिलासपुर
C) मुंगेली
D) दुर्ग
उत्तर: C) मुंगेली
प्रश्न 2: जानकारी के अनुसार, प्रदेश में कितने नए औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किए जाने की बात कही गई है?
A) 11
B) 23
C) 33
D) 50
उत्तर: B) 23
प्रश्न 3: मुंगेली जिले में स्थापित होने वाला ‘अर्थ मूविंग इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग संयंत्र’ छत्तीसगढ़ का कौन सा (क्रम का) संयंत्र होगा?
A) पहला
B) दूसरा
C) तीसरा
D) चौथा
उत्तर: A) पहला
प्रश्न 4: BEML के भारी मशीनरी निर्माण संयंत्र के लिए मुंगेली जिले की पथरिया तहसील के किस ग्राम में भूमि आवंटित की गई है?
A) रामनगर
B) शिवपुर
C) चंद्रगढ़ी
D) सूरजगढ़
उत्तर: C) चंद्रगढ़ी
प्रश्न 5: छत्तीसगढ़ सरकार ने इस संयंत्र के निर्माण के लिए कितनी एकड़ शासकीय भूमि रियायती दर पर आवंटित करने की स्वीकृति दी है?
A) 50.00 एकड़
B) 65.50 एकड़
C) 79.70 एकड़
D) 100.00 एकड़
उत्तर: C) 79.70 एकड़

सरकारी नियुक्तियां

पुरस्कार एवं सम्मान

संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

प्रश्न 1: हाल ही में किस जाने-माने संस्कृतिकर्मी को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
A) हबीब तनवीर
B) तीजन बाई
C) अनूप रंजन पांडेय
D) झाड़ूराम देवांगन
उत्तर: C) अनूप रंजन पांडेय
प्रश्न 2: अनूप रंजन पांडेय को यह पुरस्कार किसके द्वारा प्रदान किया गया?
A) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
B) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
C) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
D) संस्कृति मंत्री
उत्तर: B) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
प्रश्न 3: अनूप पांडेय ने अपना यह सम्मान किसे समर्पित किया है?
A) अपने परिवार और गुरुओं को
B) संगीत नाटक अकादमी को
C) छत्तीसगढ़ सरकार को
D) प्रदेश के आदिवासी व लोक कलाकारों को
उत्तर: D) प्रदेश के आदिवासी व लोक कलाकारों को
प्रश्न 4: लोककला में पीएचडी अनूप पांडेय ने अब तक कितने लोकगीतों का संकलन किया है?
A) 1,500
B) 2,500
C) 3,500
D) 5,000
उत्तर: B) 2,500
प्रश्न 5: वर्तमान में अनूप पांडेय किस संस्था के निदेशक हैं?
A) चिन्हारी रंगमंडल
B) छत्तीसगढ़ लोक कला परिषद
C) आदिवासी विकास मंच
D) नाचा रंगमंडल
उत्तर: A) चिन्हारी रंगमंडल

प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड – कोशल फैब

प्रश्न 1: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लांच किए गए नए प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड का क्या नाम है?
A) मितान फैब
B) कोशल फैब
C) बस्तर क्राफ्ट
D) स्वदेशी फैब
  • उत्तर: B) कोशल फैब
प्रश्न 2: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस नए प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड की शुरुआत किस अवसर पर की?
A) राष्ट्रीय हथकरघा दिवस
B) राज्य स्थापना दिवस
C) गणतंत्र दिवस
D) स्वतंत्रता दिवस
  • उत्तर: A) राष्ट्रीय हथकरघा दिवस
प्रश्न 3: इस अवसर पर रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प, खादी व माटीकला बोर्ड के हितग्राहियों और मेधावी छात्र-छात्राओं को कुल कितनी राशि के अनुदान व पुरस्कार वितरित किए गए?
A) 5.50 करोड़ रुपए
B) 10.90 करोड़ रुपए
C) 15.00 करोड़ रुपए
D) 20.50 करोड़ रुपए
  • उत्तर: B) 10.90 करोड़ रुपए
प्रश्न 4: छत्तीसगढ़ के हैंडलूम व हस्तशिल्प उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए देश के कितने प्रमुख हवाई अड्डों पर शोरूम स्थापित किए जा रहे हैं?
A) 3
B) 5
C) 7
D) 10
  • उत्तर: B) 5
प्रश्न 5: खबर के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 में 7 अगस्त को ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ के रूप में मनाने की शुरुआत किस ऐतिहासिक आंदोलन की स्मृति में की थी?
A) भारत छोड़ो आंदोलन (1942)
B) असहयोग आंदोलन (1920)
C) स्वदेशी आंदोलन (1905)
D) सविनय अवज्ञा आंदोलन (1930)
  • उत्तर: C) स्वदेशी आंदोलन (1905)

खेल करेंट अफेयर्स

राष्ट्रमंडल (कॉमनवेल्थ) खेल – अनिमेष कुजूर

प्रश्न 1: धावक अनिमेष कुजूर ने ग्लास्गो में चल रही किस प्रतियोगिता के 200 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है?
A) एशियाई खेल
B) ओलंपिक खेल
C) राष्ट्रमंडल (कॉमनवेल्थ) खेल
D) विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप
  • उत्तर: C) राष्ट्रमंडल (कॉमनवेल्थ) खेल
प्रश्न 2: अनिमेष कुजूर मूल रूप से छत्तीसगढ़ के किस जिले के रहने वाले हैं?
A) रायपुर
B) अंबिकापुर
C) बिलासपुर
D) जशपुर
  • उत्तर: D) जशपुर
प्रश्न 3: कॉमनवेल्थ गेम्स में अनिमेष ने 200 मीटर की दौड़ कितने समय (सेकंड) में पूरी करके सेमीफाइनल में जगह बनाई?
A) 20.32 सेकंड
B) 20.46 सेकंड
C) 10.14 सेकंड
D) 10.18 सेकंड
  • उत्तर: B) 20.46 सेकंड
प्रश्न 4: वर्ष 2026 में जर्मनी में आयोजित इवेंट में अनिमेष ने 100 मीटर दौड़ का नया रिकॉर्ड कितने समय में बनाया?
A) 10.18 सेकंड
B) 10.14 सेकंड
C) 20.32 सेकंड
D) 20.46 सेकंड
  • उत्तर: B) 10.14 सेकंड
प्रश्न 5: अनिमेष कुजूर ने अपनी 12वीं तक की स्कूली शिक्षा कहाँ से पूरी की है?
A) साइंस कॉलेज रायपुर
B) कोटा एथलेटिक्स स्टेडियम
C) सैनिक स्कूल अंबिकापुर
D) आदिवासी ग्राम घोईतांगर का सरकारी स्कूल
  • उत्तर: C) सैनिक स्कूल अंबिकापुर

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग

प्रश्न 1: छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित होने वाली ‘छत्तीसगढ़ हॉकी लीग’ के सभी मुकाबले किस स्टेडियम में खेले जाएंगे?
A) स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, रायपुर
B) सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, रायपुर
C) शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, नया रायपुर
D) नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम, बिलासपुर
  • उत्तर: B) सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, रायपुर
प्रश्न 2: इस हॉकी लीग में प्रदेशभर से चुनकर कुल कितनी टीमें बनाई जाएंगी?
A) 4 टीमें
B) 6 टीमें
C) 8 टीमें
D) 10 टीमें
  • उत्तर: B) 6 टीमें
प्रश्न 3: खबर के अनुसार, प्रत्येक टीम में कुल कितने खिलाड़ी होंगे और उनमें से कितने खिलाड़ी मूल रूप से छत्तीसगढ़ के होंगे?
A) कुल 15 खिलाड़ी (सभी छत्तीसगढ़ के)
B) कुल 20 खिलाड़ी (10 छत्तीसगढ़ के)
C) कुल 18 खिलाड़ी (जिनमें 14 से 15 खिलाड़ी छत्तीसगढ़ के)
D) कुल 16 खिलाड़ी (जिनमें 8 छत्तीसगढ़ के)
  • उत्तर: C) कुल 18 खिलाड़ी (जिनमें 14 से 15 खिलाड़ी छत्तीसगढ़ के)
प्रश्न 4: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के लिए खिलाड़ियों का चयन किस प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा?
A) राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के आधार पर
B) स्कूल और कॉलेज के कोच की सिफारिश पर
C) सीधे ट्रायल और फिटनेस टेस्ट द्वारा
D) आईपीएल की तर्ज पर ऑक्शन (नीलामी) के माध्यम से
  • उत्तर: D) आईपीएल की तर्ज पर ऑक्शन (नीलामी) के माध्यम से
प्रश्न 5: वर्तमान में छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम एवं खेल और युवा कल्याण मंत्री कौन हैं, जिनके निर्देश पर इस आयोजन का खाका तैयार किया जा रहा है?
A) मनीष श्रीवास्तव
B) अरुण साव
C) विष्णु देव साय
D) शांतिलाल साहू
  • उत्तर: B) अरुण साव

मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन

प्रश्न 1: ‘मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन’ के लिए कितनी राशि का प्रावधान किया गया है?
A) ₹ 50 करोड़
B) ₹ 57 करोड़
C) ₹ 100 करोड़
D) ₹ 150 करोड़
  • उत्तर: C) ₹ 100 करोड़
प्रश्न 2: ‘छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना’ के लिए कितनी धनराशि आवंटित की गई है?
A) ₹ 25 करोड़
B) ₹ 57 करोड़
C) ₹ 75 करोड़
D) ₹ 100 करोड़
  • उत्तर: B) ₹ 57 करोड़
प्रश्न 3: प्रदेश में पहली बार किस खेल की लीग का आयोजन किया जा रहा है?
A) फुटबॉल लीग
B) क्रिकेट लीग
C) कबड्डी लीग
D) हॉकी लीग
  • उत्तर: D) हॉकी लीग
प्रश्न 4: राज्य सरकार द्वारा कितने नए जिलों में ‘खेल अधिकारी’ पदों का सृजन किया गया है?
A) 4
B) 5
C) 6
D) 8
  • उत्तर: C) 6
प्रश्न 5: “विकसित छत्तीसगढ़ की पहचान, खेलों की नई उड़ान” अभियान के तहत किसके जरिए दूरस्थ अंचलों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने की बात कही गई है?
A) राष्ट्रीय खेलों के जरिए
B) ओलंपिक के जरिए
C) पंचायत स्तर की प्रतियोगिताओं के जरिए
D) राज्य स्तरीय खेलों के जरिए
  • उत्तर: B) ओलंपिक के जरिए

मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन

प्रश्न 1: ‘मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन’ के लिए कितनी राशि का प्रावधान किया गया है?
A) ₹ 50 करोड़
B) ₹ 75 करोड़
C) ₹ 100 करोड़
D) ₹ 150 करोड़
उत्तर: C) ₹ 100 करोड़
प्रश्न 2: ‘छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना’ के लिए कितनी राशि आवंटित की गई है?
A) ₹ 25 करोड़
B) ₹ 50 करोड़
C) ₹ 57 करोड़
D) ₹ 100 करोड़
उत्तर: C) ₹ 57 करोड़
प्रश्न 3: छत्तीसगढ़ में पहली बार किस खेल की लीग का आयोजन किया जा रहा है?
A) क्रिकेट लीग
B) फुटबॉल लीग
C) कबड्डी लीग
D) हॉकी लीग
उत्तर: D) हॉकी लीग
प्रश्न 4: राज्य के कितने नए जिलों में खेल अधिकारी पदों का सृजन किया जा रहा है?
A) 4 नए जिलों में
B) 6 नए जिलों में
C) 8 नए जिलों में
D) 10 नए जिलों में
उत्तर: B) 6 नए जिलों में
प्रश्न 5: ओलंपिक के जरिए किन्हें राष्ट्रीय मंच प्रदान करने की बात कही गई है?
A) केवल शहरी खिलाड़ियों को
B) दूरस्थ अंचलों की प्रतिभाओं को
C) केवल पुरुष खिलाड़ियों को
D) विदेशी खिलाड़ियों को
उत्तर: B) दूरस्थ अंचलों की प्रतिभाओं को

महत्वपूर्ण सरकारी निर्णय

नारायणपुर जिले के स्थानीय उत्पादों को जीआई (GI) टैग

प्रश्न 1: हाल ही में नारायणपुर जिले के किन स्थानीय उत्पादों को जीआई (GI) टैग दिलाने की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू की गई है?
A) केवल पीला कोसरा
B) पीला कोसरा और काला कोसरा
C) पीला कोसरा, काला कोसरा और तिखुर
D) केवल तिखुर
  • उत्तर: C) पीला कोसरा, काला कोसरा और तिखुर
प्रश्न 2: ‘पीला कोसरा’ (आर्क) के बारे में कौन सा कथन सही है, जो इसे डायबीटीज (मधुमेह) के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद बनाता है?
A) इसमें हाई-ग्लाइसेमिक गुण होते हैं।
B) इसमें लो-ग्लाइसेमिक और औषधीय गुण होते हैं।
C) यह हल्दी परिवार का प्राकृतिक कंद है।
D) इसका उपयोग केवल व्रत में किया जाता है।
  • उत्तर: B) इसमें लो-ग्लाइसेमिक और औषधीय गुण होते हैं।
प्रश्न 3: ‘तिखुर’ किस परिवार का प्राकृतिक कंद है, जिससे प्राप्त सफेद स्टार्च पाउडर का उपयोग व्रत में और गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के लिए होता है?
A) अदरक परिवार
B) लहसुन परिवार
C) हल्दी परिवार
D) आलू परिवार
  • उत्तर: C) हल्दी परिवार
प्रश्न 4: अबूझमाड़ के इन पारंपरिक मिलेट्स और कृषि उत्पादों पर किस विश्वविद्यालय के विज्ञानियों ने विशेष शोध किया है?
A) इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय
B) पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय
C) बस्तर विश्वविद्यालय
D) जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय
  • उत्तर: A) इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय
प्रश्न 5: कृषि विज्ञानियों द्वारा किस सुदूर वनांचल क्षेत्र की पीढ़ियों पुरानी कृषि विरासत को पेटेंट कराने की तैयारी की जा रही है?
A) सरगुजा
B) अबूझमाड़
C) जशपुर
D) दंतेवाड़ा
  • उत्तर: B) अबूझमाड़

राज्य सरकार ने प्रदेश के किन 4 जिलों में नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का फैसला

प्रश्न 1: राज्य सरकार ने प्रदेश के किन 4 जिलों में नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का फैसला किया है?
A) रायपुर, दुर्ग, भिलाई और कोरबा
B) बिलासपुर, रायगढ़, सरगुजा और कोरिया
C) राजनांदगांव, धमतरी, जांजगीर-चांपा और बस्तर
D) कवर्धा, मुंगेली, सुकमा और दंतेवाड़ा
  • उत्तर: C) राजनांदगांव, धमतरी, जांजगीर-चांपा और बस्तर
प्रश्न 2: इन प्रस्तावों को मंजूरी देने के लिए उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की राज्य स्तरीय समिति की बैठक किसकी अध्यक्षता में आयोजित की गई थी?
A) वित्त सचिव डॉ. रोहित यादव
B) आवास सचिव अंकित आनंद
C) ऊर्जा सचिव डॉ. सारांश मित्तर
D) मुख्य सचिव विकासशील
  • उत्तर: D) मुख्य सचिव विकासशील
प्रश्न 3: खबर के अनुसार, ‘स्पेशल मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर’ किस जिले में विकसित किया जाएगा?
A) धमतरी
B) जांजगीर
C) बस्तर
D) राजनांदगांव
  • उत्तर: D) राजनांदगांव
प्रश्न 4: एक ही छत के नीचे साझा सुविधाएं (जैसे- जमीन, बिजली, पानी) मिलने से छोटी कंपनियों की लागत में कितने प्रतिशत तक की कमी आ जाती है?
A) 10%
B) 20%
C) 30%
D) 40%
  • उत्तर: C) 30%
प्रश्न 5: राजनांदगांव में बनने वाले क्लस्टर को ‘एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड स्पेशल क्लस्टर’ के रूप में क्यों विकसित किया जा रहा है?
A) क्योंकि यह एनएच-53 मुंबई-कोलकाता कॉरिडोर पर स्थित है
B) क्योंकि यहाँ सबसे ज्यादा बिजली का उत्पादन होता है
C) क्योंकि यह राज्य की राजधानी के सबसे करीब है
D) क्योंकि यहाँ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा मौजूद है
  • उत्तर: A) क्योंकि यह एनएच-53 मुंबई-कोलकाता कॉरिडोर पर स्थित है

जेम सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड 

प्रश्न 1: हाल ही में किस राज्य को ‘जेम सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है?
A) मध्य प्रदेश
B) गुजरात
C) छत्तीसगढ़
D) महाराष्ट्र
  • उत्तर: C) छत्तीसगढ़
प्रश्न 2: वित्तीय वर्ष 2025-26 में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में छत्तीसगढ़ की जेम (GeM) के माध्यम से शासकीय खरीदी में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई है?
A) 61 प्रतिशत
B) 100 प्रतिशत
C) 113 प्रतिशत
D) 130 प्रतिशत
  • उत्तर: C) 113 प्रतिशत
प्रश्न 3: वित्तीय वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ में जेम के माध्यम से कुल शासकीय खरीदी बढ़कर कितने करोड़ रुपये हो गई है?
A) 1,800 करोड़ रुपये
B) 3,935 करोड़ रुपये
C) 235 करोड़ रुपये
D) 130 करोड़ रुपये
  • उत्तर: B) 3,935 करोड़ रुपये
प्रश्न 4: जेम प्लेटफॉर्म पर खुली प्रतिस्पर्धा और पारदर्शी निविदा प्रक्रिया के कारण वित्तीय वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ शासन को कुल कितने रुपयों की बचत हुई है?
A) 130 करोड़ रुपये
B) 235 करोड़ रुपये
C) 1,800 करोड़ रुपये
D) 3,935 करोड़ रुपये
  • उत्तर: A) 130 करोड़ रुपये
प्रश्न 5: वित्तीय वर्ष 2025-26 में सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों (MSEs) से शासकीय खरीदी 61 प्रतिशत बढ़कर कितनी हो गई है?
A) 130 करोड़ रुपये
B) 235 करोड़ रुपये
C) 1,800 करोड़ रुपये
D) 3,935 करोड़ रुपये
  • उत्तर: C) 1,800 करोड़ रुपये

पुस्तक – गजरथ यात्रा-भाग 02

प्रश्न 1: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अगस्त 2026 में किस पुस्तक का विमोचन किया?
A) गजरथ यात्रा-भाग 01
B) हाथियों का संसार
C) गजरथ यात्रा-भाग 02
D) वन और वन्यजीव
उत्तर: C) गजरथ यात्रा-भाग 02
प्रश्न 2: मुख्यमंत्री ने इस पुस्तक का विमोचन किस स्थान पर किया?
A) जशपुर नगर में
B) अपने गृहग्राम बगिया में
C) राजधानी रायपुर में
D) बिलासपुर वन भवन में
उत्तर: B) अपने गृहग्राम बगिया में
प्रश्न 3: ‘गजरथ यात्रा’ की यह पहल किस वनमंडल द्वारा शुरू की गई है?
A) सरगुजा वनमंडल
B) जशपुर वनमंडल
C) कांकेर वनमंडल
D) रायगढ़ वनमंडल
उत्तर: B) जशपुर वनमंडल
प्रश्न 4: इस पहल का मुख्य उद्देश्य क्या है?
A) जंगलों की कटाई पर पूरी तरह से रोक लगाना
B) केवल हाथियों की गिनती करना
C) मानव-हाथी द्वंद्व को कम करना
D) नए पर्यटन स्थलों का निर्माण करना
उत्तर: C) मानव-हाथी द्वंद्व को कम करना
प्रश्न 5: इस पहल के तहत किनके बीच वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है?
A) केवल वन विभाग के कर्मचारियों में
B) ग्रामीणों तथा विद्यालयों में
C) केवल बड़े शहरों के लोगों में
D) विदेशी पर्यटकों में
उत्तर: B) ग्रामीणों तथा विद्यालयों में

छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण घटनाएं

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘एट होम’ कार्यक्रम

प्रश्न 1: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘एट होम’ कार्यक्रम की मेजबानी किसके द्वारा की जाएगी?
A) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
B) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
C) गृह मंत्री अमित शाह
D) संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी
  • उत्तर: B) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
प्रश्न 2: ‘एट होम’ कार्यक्रम के हस्तनिर्मित निमंत्रण किट में छत्तीसगढ़ की किन शिल्पकलाओं को विशेष रूप से शामिल किया गया है?
A) टेराकोटा और बांस शिल्प
B) बेल मेटल और कोसा सिल्क
C) ढोकरा ढलाई और पिटवा शिल्पकला
D) शीशम काष्ठ कला और गोदना आर्ट
  • उत्तर: C) ढोकरा ढलाई और पिटवा शिल्पकला
प्रश्न 3: इस निमंत्रण किट को तैयार करने वाली 130 शिल्पकारों की टीम में नक्सल प्रभावित रहे छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के करीब कितने कलाकार शामिल हैं?
A) 25 कलाकार
B) 50 कलाकार
C) 75 कलाकार
D) 100 कलाकार
  • उत्तर: B) 50 कलाकार
प्रश्न 4: राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों के साथ मिलकर किस संस्थान की टीम ने संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप इस निमंत्रण किट की परिकल्पना की है?
A) राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (NID), अहमदाबाद
B) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), दिल्ली
C) राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT), गांधीनगर
D) ललित कला अकादमी, नई दिल्ली
  • उत्तर: A) राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (NID), अहमदाबाद
प्रश्न 5: निमंत्रण किट में लोहे से तैयार की जाने वाली ‘पिटवा’ शिल्पकला का इस्तेमाल मुख्य रूप से क्या बनाने में किया गया है?
A) अशोक स्तंभ और दीया
B) डिस्प्ले फ्रेम और घंटी
C) स्मृति चिन्ह और कलश
D) धातु की मूर्ति और आभूषण
  • उत्तर: B) डिस्प्ले फ्रेम और घंटी

दंतेवाड़ा (बैलाडीला) – दुर्लभ ‘तक्षक सांप’

प्रश्न 1:  दुर्लभ ‘तक्षक सांप’ मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ के किस जिले की पहाड़ियों पर पाया जाता है?
A) सरगुजा (मैनपाट)
B) रायपुर (नवा रायपुर)
C) दंतेवाड़ा (बैलाडीला)
D) बिलासपुर (कानन पेंडारी)
  • उत्तर: C) दंतेवाड़ा (बैलाडीला)
प्रश्न 2: तक्षक सांप को वैज्ञानिक भाषा में या देश भर में आमतौर पर किस अन्य नाम से जाना जाता है?
A) किंग कोबरा (King Cobra)
B) रैट स्नेक (Rat Snake)
C) ग्लाइडिंग स्नेक (Gliding Snake)
D) रसेल वाइपर (Russell’s Viper)
  • उत्तर: C) ग्लाइडिंग स्नेक (Gliding Snake)
प्रश्न 3: उड़ते या छलांग लगाते समय तक्षक सांप अपने शरीर को अंग्रेजी के किस अक्षर के आकार में मोड़ लेता है?
A) C (सी)
B) S (एस)
C) V (वी)
D) Z (ज़ेड)
  • उत्तर: B) S (एस)
प्रश्न 4: सरीसृप विज्ञानियों के अनुसार, जहर के असर के आधार पर तक्षक सांप को किस श्रेणी में रखा गया है?
A) अति विषैला
B) मध्य विषैला
C) पूर्णतः विषहीन
D) इनमें से कोई नहीं
  • उत्तर: B) मध्य विषैला
प्रश्न 5: श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा के अनुसार, किस ऋषि ने राजा परीक्षित को श्राप दिया था कि उनकी मृत्यु तक्षक सांप के काटने से होगी?
A) दुर्वासा ऋषि
B) विश्वामित्र
C) वशिष्ठ ऋषि
D) श्रृंगी ऋषि
  • उत्तर: D) श्रृंगी ऋषि

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स PDF किन परीक्षाओं के लिए उपयोगी है?

यह PDF निम्नलिखित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी हो सकती है:

  1. CGPSC
  2. CG Vyapam | CGSSB
  3. छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती
  4. शिक्षक भर्ती
  5. पटवारी भर्ती
  6. सब इंस्पेक्टर भर्ती
  7. वन विभाग भर्ती
  8. जेल प्रहरी भर्ती
  9. सहायक ग्रेड भर्ती
  10. अन्य छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी परीक्षाएं

CG Current Affairs 2026 MCQ in Hindi | छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स 2026 PDF Download (January to December)

सितंबर 2026 करेंट अफेयर्स कैसे पढ़ें?

अभ्यर्थियों को सितंबर 2026 के करेंट अफेयर्स को प्रश्न-उत्तर एवं वन-लाइनर फॉर्मेट में पढ़ना चाहिए। प्रत्येक महत्वपूर्ण घटना से जुड़े तथ्य जैसे तारीख, स्थान, व्यक्ति, योजना, पुरस्कार, संस्था और संबंधित विभाग को विशेष रूप से नोट करें।

निष्कर्ष

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स सितंबर 2026 प्रश्न उत्तर PDF CGPSC और छत्तीसगढ़ की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अध्ययन सामग्री होगी। सितंबर महीने की नई एवं महत्वपूर्ण घटनाओं को इस पोस्ट में नियमित रूप से अपडेट किया जाएगा। पोस्ट को सेव करके रखें ताकि नए प्रश्न और PDF अपडेट मिलते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *