CGSSB Recruitment 2026: सहायक ग्रेड 3, डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्टेनो सहित विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती, परीक्षा 10 जनवरी 2027 को
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल, नवा रायपुर (CGSSB) ने समूह – 2 तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर एवं स्नातक स्तर) का उप समूह – 02 के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के तहत सहायक ग्रेड 3, डाटा एंट्री ऑपरेटर, शीघ्रलेखक (स्टेनोग्राफर), और सहायक उप निरीक्षक सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
यदि आप छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। इस भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां, पदों का विवरण और अन्य आवश्यक जानकारी नीचे दी गई है, जिसका संदर्भ विज्ञापन में देखा जा सकता है।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
-
संक्षिप्त विज्ञापन जारी होने की तिथि: 04/10/2026
-
लिखित परीक्षा की संभावित तिथि: 10/01/2027
-
ऑनलाइन आवेदन: जल्द ही CGSSB के आधिकारिक पोर्टल पर आमंत्रित किए जाएंगे।
पदों का विवरण (Vacancy Details)
जारी किए गए विज्ञापन क्रमांक/एस.एस.बी./परीक्षा/2026/4045 के अनुसार पदों की जानकारी इस प्रकार है:
| क्र. | पद का नाम | पदों की संख्या |
| 1. | शीघ्रलेखक (हिन्दी) |
30
|
| 2. | शीघ्रलेखक (अंग्रेजी) |
03
|
| 3. | शीघ्रलेखक (द्विभाषी) |
13
|
| 4. | शीघ्रलेखक वर्ग 3 (द्विभाषी) |
05
|
| 5. | स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 (हिन्दी) |
02
|
| 6. | उप निरीक्षक- अ (शीघ्रलेखक) (सामान्य शाखा) (हिन्दी) |
34
|
| 7. | डाटा एंट्री ऑपरेटर |
25
|
| 8. | स्टेनो टाइपिस्ट |
23
|
| 9. | सहायक ग्रेड 3 |
1206
|
| 10. | पंजीयन लिपिक |
50
|
| 11. | सहायक उप निरीक्षक-अ (सामान्य शाखा) |
40
|
| 12. | सहायक उप निरीक्षक- अ (जिला- इकाई संवर्ग) |
279
|
महत्वपूर्ण निर्देश (Important Instructions)
-
विस्तृत विज्ञापन: पदों से संबंधित नियम एवं शर्तें, पाठ्यक्रम (Syllabus), परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन की विधि और परीक्षा संचालन संबंधी विस्तृत निर्देश जल्द ही मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट https://cgssb.cgstate.gov.in पर पृथक से अपलोड किए जाएंगे।
-
न्यायालयीन आदेश: उपरोक्त विज्ञापित पदों के लिए जारी चयन सूची माननीय उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली के एस.एल.पी (सी) क्रमांक 19668 / 2022 के अंतिम आदेश के अध्याधीन होगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सिलेबस और विस्तृत नोटिफिकेशन के लिए नियमित रूप से CGSSB की वेबसाइट विजिट करते रहें। विस्तृत पाठ्यक्रम जारी होते ही आपको इसी वेबसाइट पर उसकी भी सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी।













Leave a Reply