GKTodayHindi

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी…

CGPSC : सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (ADPPO) एवं वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा

cgpsc previous year paper 2017 adppo

CGPSC ADPPO और वैज्ञानिक अधिकारी (2017) सामान्य अध्ययन का हल प्रश्न पत्र (Solved Paper)। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सभी महत्वपूर्ण प्रश्न और सटीक उत्तर।

CG PSC adppo 2017 solved paper

CG PSC Scientific Officer 2017 paper

परीक्षा तिथि- 9 जुलाई, 2017

प्रश्न 1. प्राचीन मेसोपोटामियन साहित्य में हड़प्पा सभ्यता के निम्नलिखित में से किस स्थान के व्यापारी मेसोपोटामिया में निवासरत थे?

(A) मेलुहा

(B) बालाकोट

(C) लोथल

(D) चन्हूदड़ो

(E) इनमें से कोई नहीं

उत्तर— (A)

प्रश्न 2. उत्तर-वैदिक काल में निम्नलिखित में से किन देवताओं को ख्याति प्राप्त थी?

  1. प्रजापति

  2. रूद्र

  3. इन्द्र

  4. विष्णु

    (A) 1, 2 एवं 3

    (B) 2, 3 एवं 4

    (C) 1, 2 एवं 4

    (D) 1, 3 एवं 4

    (E) 1, 2, 3 एवं 4

    उत्तर— (C)

प्रश्न 3. निम्नलिखित में से कौन-सी जोड़ी (गुप्तोत्तर कालीन राजवंश और उसकी राजधानी) सुमेलित है?

(A) औलीकर वंश – उज्जैन

(B) मौखरी वंश – कन्नौज

(C) पुष्यभूति वंश – वल्लभी

(D) पल्लव वंश – बादामी

(E) पाण्ड्य वंश – कांची

उत्तर— (B)

प्रश्न 4. निम्नलिखित में से सही कथन चुनिये।

  1. महमूद गजनवी ने भारत पर सत्रह बार आक्रमण किया।

  2. उसका प्रथम आक्रमण सोमनाथ मंदिर पर हुआ।

  3. वह भारत से विशाल सम्पत्ति लूटकर ले गया।

    (A) केवल 1 सही है।

    (B) 1 एवं 2 सही है।

    (C) 2 एवं 3 सही है।

    (D) 1 एवं 3 सही है।

    (E) 1, 2 एवं 3 सही है।

    उत्तर— (D)

प्रश्न 5. सूची-1 (सल्तनत कालीन स्थापत्य) को सूची-2 (स्थानों) से सुमेलित कीजिये-

सूची-1

अ. अलाई दरवाजा

ब. अटाला मस्जिद

स. जहाज़ महल

द. अदीना मस्जिद

सूची-2

  1. मांडू

  2. जौनपुर

  3. पंडुआ

  4. दिल्ली

    (A) अ-4, ब-1, स-2, द-3

    (B) अ-4, ब-3, स-1, द-2

    (C) अ-4, ब-2, स-3, द-1

    (D) अ-4, ब-2, स-1, द-3

    (E) अ-4, ब-3, स-2, द-1

    उत्तर— (B)

प्रश्न 6. भारतीय सिविल सेवा के संबंध में प्रसिद्ध ‘स्टील फ्रेम’ भाषण निम्नलिखित में से किसने दिया था?

(A) विंस्टन चर्चिल

(B) लार्ड लिनलिथगो

(C) लार्ड रीडिंग

(D) लायड जार्ज

(E) लार्ड इरविन

उत्तर— (D)

प्रश्न 7. निम्नलिखित में से किसने नेहरू रिपोर्ट तैयार करने में मोतीलाल नेहरू की सर्वाधिक सहायता की थी?

(A) मौलाना अबुल कलाम आजाद

(B) वल्लभ भाई पटेल

(C) जवाहरलाल नेहरू

(D) तेज बहादुर सप्रू

(E) सुभाष चन्द्र बोस

उत्तर— (D)

प्रश्न 8. निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है?

  1. छत्तीसगढ़ में कलचुरि प्रशासन राजतंत्रात्मक था।

  2. प्रशासन में राजा को ‘अमात्यों’ की सहायता प्राप्त थी।

  3. गांव के प्रशासन का प्रमुख ‘प्रधान’ होता था।

    (A) केवल 1 सही है।

    (B) 1 एवं 2 सही हैं।

    (C) 2 एवं 3 सही हैं।

    (D) 1 एवं 3 सही हैं।

    (E) 1, 2 एवं 3 सही हैं।

    उत्तर— (B)

प्रश्न 9. नागपुर के भोसला वंश के निम्नलिखित में से कौन से व्यक्ति 1758 से 1811 तक छत्तीसगढ़ के शासक रहे?

  1. मुधोजी

  2. बिम्बाजी

  3. चिमणाजी

  4. व्यंकोजी

    (A) 1, 2 एवं 3

    (B) 2, 3 एवं 4

    (C) 1, 2 एवं 4

    (D) 1, 3 एवं 4

    (E) 1, 2, 3 एवं 4

    उत्तर— (B)

प्रश्न 10. सूची-1 (छत्तीसगढ़ में मराठा काल में हुए जनजातीय विद्रोह) को सूची-2 (वर्षों) से सुमेलित कीजिये-

सूची-1

अ. तारापुर विद्रोह

ब. हल्बा विद्रोह

स. मेरिया विद्रोह

द. परलकोट विद्रोह

सूची-2

  1. 1774-77

  2. 1824-25

  3. 1842-54

  4. 1842-63

    (A) अ-1, ब-3, स-2, द-4

    (B) अ-2, ब-1, स-3, द-4

    (C) अ-3, ब-2, स-4, द-1

    (D) अ-3, ब-1, स-4, द-2

    (E) अ-4, ब-3, स-2, द-1

    उत्तर— (D)

प्रश्न 11. निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है?

  1. छत्तीसगढ़ को 1862 में मध्यप्रांत का एक संभाग बनाया गया।

  2. छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किये गये।

  3. छत्तीसगढ़ की समस्त जमींदारियों को करद राज्य का दर्जा दिया गया।

    (A) केवल 1 सही है।

    (B) 1 एवं 2 सही हैं।

    (C) 2 एवं 3 सही हैं।

    (D) 1 एवं 3 सही हैं।

    (E) 1, 2 एवं 3 सही हैं।

    उत्तर— (B)

प्रश्न 12. सूची-1 (छत्तीसगढ़ में हुए जंगल सत्याग्रह) को सूची-2 (तिथि) से सुमेलित कीजिये।

सूची-1

अ. रुद्री नवागांव

ब. मोहबना

स. तमोरा

द. गट्टासिल्ली

सूची-2

  1. जून, 1930

  2. जुलाई, 1930

  3. अगस्त, 1930

  4. सितंबर, 1930

    (A) अ-1, ब-3, स-4, द-2

    (B) अ-2, ब-1, स-3, द-4

    (C) अ-3, ब-2, स-4, द-1

    (D) अ-3, ब-4, स-2, द-1

    (E) अ-4, ब-1, स-2, द-3

    उत्तर— (C)

प्रश्न 13. निम्नलिखित में से कौन सी जोड़ी (छत्तीसगढ़ में ब्रिटिश काल का जनजातीय विद्रोह एवं उसका नेता) सुमेलित है?

(A) बस्तर का कोई विद्रोह, 1859 – जुग्गा दोरला

(B) बस्तर का मुरिया विद्रोह, 1876 – झाड़ा सिरहा

(C) बस्तर का भूमकाल, 1910 – भैरम देव

(D) सरगुजा का उरांव विद्रोह, 1918 – सोमसाय

(E) कोरिया का गोंड विद्रोह, 1932 – बुधसिंह

उत्तर— (B)

प्रश्न 14. निम्न में से कौन सी जोड़ी (छत्तीसगढ़ का सामाजिक/राजनीतिक संगठन एवं व्यक्ति) सुमेलित है?

(A) देश सेवक समाज, पेण्ड्रा 1898 – माधव राव सप्रे

(B) छत्तीसगढ़ किसान सभा, बिलासपुर 1900 – कुंजबिहारीलाल अग्निहोत्री

(C) सर्व-सेवा समिति, जांजगीर 1904 – ठाकुर छेदीलाल

(D) सन्मित्र मंडल, राजिम 1906 – पं. सुन्दरलाल शर्मा

(E) नवयुवक मंडल, धमतरी 1906 – छोटेलाल श्रीवास्तव

उत्तर— (D)

प्रश्न 15. निम्नलिखित में से भारत में नवीनतम पर्वत श्रेणी कौन सी है?

(A) अरावली

(B) विन्ध्याचल श्रेणी

(C) हिमालय

(D) सतपुड़ा श्रेणी

(E) इनमें से कोई नहीं

उत्तर— (C)

प्रश्न 16. सिमिलीपाल बायोस्फीयर निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?

(A) ओडिशा

(B) छत्तीसगढ़

(C) झारखण्ड

(D) उत्तराखण्ड

(E) इनमें से कोई नहीं

उत्तर— (A)

प्रश्न 17. भारत में निम्नलिखित में से ‘लिंगानुपात’ का सही अभिप्राय कौन सा है?

(A) प्रति हजार पुरुषों पर स्त्रियों की संख्या

(B) प्रति हजार स्त्रियों पर पुरुषों की संख्या

(C) प्रति हजार वयस्क स्त्रियों पर पुरुषों की संख्या

(D) प्रति हजार लड़कों पर लड़कियों की संख्या

(E) इनमें से कोई नहीं

उत्तर— (A)

प्रश्न 18. कोल्लेरु झील निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?

(A) ओडिशा

(B) आंध्र प्रदेश

(C) तेलंगाना

(D) केरल

(E) इनमें से कोई नहीं

उत्तर— (B)

प्रश्न 19. निम्नलिखित सूची-1 को सूची-2 से सुमेलित कीजिए तथा उनके नीचे दिये कोड की मदद से सही उत्तर चुनिए।

सूची-1 (नदियां)

अ. कृष्णा

ब. ब्रह्मपुत्र

स. गोदावरी

द. यमुना

सूची-2 (सहायक नदियां)

  1. चम्बल

  2. इन्द्रावती

  3. तिस्ता

  4. भीमा

    (A) अ-4, ब-3, स-2, द-1

    (B) अ-3, ब-4, स-1, द-2

    (C) अ-4, ब-3, स-1, द-2

    (D) अ-3, ब-4, स-2, द-1

    (E) उपरोक्त में से कोई नहीं

    उत्तर— (A)

प्रश्न 20. निम्नलिखित किस समूह में, वर्ष 2011 के अधिकतम और न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाले जिले अंकित हैं?

(A) जांजगीर चांपा – दन्तेवाड़ा

(B) दुर्ग – नारायणपुर

(C) रायपुर – दन्तेवाड़ा

(D) दुर्ग – बीजापुर

(E) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर— (E)

प्रश्न 21. हसदेव बैराज छत्तीसगढ़ के किस जिले में स्थित है?

(A) जांजगीर-चांपा

(B) सूरजपुर

(C) कोरबा

(D) बिलासपुर

(E) इनमें से कोई नहीं

उत्तर— (C)

प्रश्न 22. छत्तीसगढ़ के निम्नलिखित भागों में कौन सा सबसे पुरातन शैलों से बना है?

(A) हसदेव-रामपुर बेसिन

(B) रायपुर उच्चभूमि

(C) बैलाडीला की पहाड़ियां

(D) सरगुजा बेसिन

(E) इनमें से कोई नहीं

उत्तर— (C)

प्रश्न 23. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद “बेगार और बलात् श्रम” को प्रतिषिद्ध करता है तथा उसे अपराध घोषित करता है?

(A) अनुच्छेद 21

(B) अनुच्छेद 22

(C) अनुच्छेद 23

(D) अनुच्छेद 24

(E) इनमें से कोई नहीं

उत्तर— (C)

प्रश्न 24. भारत में कोई भी राजनीतिक दल राष्ट्रीय दल के रूप में मान्यता प्राप्त कर सकता है, यदि वह राज्य स्तर का दल है कम से कम:

(A) तीन राज्यों में

(B) चार राज्यों में

(C) पांच राज्यों में

(D) सात राज्यों में

(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर— (B)

प्रश्न 25. सर्वोच्च न्यायालय में तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति होती है जब:

(A) कतिपय न्यायाधीश दीर्घकालीन अवकाश पर जाते हैं।

(B) न्यायालय के किसी सत्र के लिए न्यायाधीशों की गणपूर्ति नहीं होती

(C) स्थायी नियुक्ति के लिए कोई उपलब्ध नहीं होता

(D) न्यायालय के समक्ष लम्बित वादों में असाधारण वृद्धि होती है

(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर— (B)

प्रश्न 26. लोकसभा की बैठक समाप्त की जा सकती है:

(A) स्थगन द्वारा

(B) सत्रावसान द्वारा

(C) विघटन द्वारा

(D) उपर्युक्त में से सभी

(E) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर— (D)

प्रश्न 27. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 344 के अन्तर्गत प्रथम ‘राजकीय भाषा आयोग’ का गठन हुआ था:

(A) 1950 में के.एम. मुंशी की अध्यक्षता में

(B) 1955 में बी.जी. खेर की अध्यक्षता में

(C) 1960 में एम.सी. छागला की अध्यक्षता में

(D) 1965 में हुमायूं कबीर की अध्यक्षता में

(E) इनमें से कोई नहीं

उत्तर— (B)

प्रश्न 28. निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है?

  1. पंच के निर्वाचन के लिए अभ्यर्थी नामांकन पत्र के साथ एक शपथपत्र प्रस्तुत करता है।

  2. पंच के निर्वाचन के लिए अभ्यर्थी नामांकन पत्र के साथ एक स्वघोषणा प्रस्तुत करता है।

  3. पंच के निर्वाचन के लिए अभ्यर्थी को नामांकन पत्र के साथ शपथपत्र या स्वघोषणापत्र प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं होती।

  4. सरपंच के निर्वाचन के लिए अभ्यर्थी नामांकन पत्र के साथ शपथपत्र प्रस्तुत करता है।

  5. सरपंच के निर्वाचन के लिए अभ्यर्थी नामांकन पत्र के साथ स्वघोषणापत्र प्रस्तुत करता है।

  6. सरपंच के निर्वाचन के लिए अभ्यर्थी को नामांकन पत्र के साथ शपथपत्र या स्वघोषणापत्र प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं होती।

    (A) 1 एवं 4

    (B) 3 एवं 5

    (C) 2 एवं 6

    (D) 2 एवं 5

    (E) 3 एवं 6

    उत्तर— (B)

प्रश्न 29. नगरपालिका परिषद् के अध्यक्ष के प्रत्यावर्तन के विषय में निम्न में से कौन सा/से कथन सही है?

  1. यह परिषद् के 3/4 सदस्यों द्वारा पारित किया जाना चाहिए।

  2. यह परिषद् के 3/4 निर्वाचित पार्षदों द्वारा हस्ताक्षरित होना चाहिए।

     

  3. ऐसा प्रस्ताव कलेक्टर के पास भेजा जाएगा और कलेक्टर उसे राज्य शासन के पास भेजेगा।

     

  4. कलेक्टर प्रत्यावर्तन हेतु मतदान की अधिसूचना जारी करेगा।

     

  5. निर्वाचन आयोग मतदान की अधिसूचना जारी करेगा।

     

  6. यदि प्रस्ताव के पक्ष में 2/3 मतदाता हो तो अध्यक्ष अपने पद से प्रत्यावर्तित हो जाएगा।

     

  7. यदि प्रस्ताव के पक्ष में आधे से अधिक मतदाता हों तो अध्यक्ष अपने पद से प्रत्यावर्तित हो जाएगा।

    (A) 1, 3, 5 एवं 7

    (B) 2, 4, 6 एवं 7

    (C) 1, 3, 4 एवं 6

    (D) 2, 3, 5 एवं 7

    (E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

    उत्तर— (D)

प्रश्न 30. सरपंच के चुनाव में एक नामांकन पत्र अवैध घोषित किया जा सकता है, यदि:

  1. नामांकन पत्र के साथ स्वघोषणा पत्र संलग्न न हो।

  2. नामांकन पत्र के साथ शपथपत्र संलग्न न हो।

  3. नामांकन पत्र के साथ प्रतिभूति निक्षेप नगद जमा न किया गया हो।

  4. इस पर पंचायत सचिव के हस्ताक्षर न हों।

    (A) 1 एवं 3

    (B) 2 एवं 3

    (C) 1 एवं 4

    (D) 2 एवं 4

    (E) 1 एवं 2

    उत्तर— (A)

प्रश्न 31. केन्द्रीय सरकार के गैरऋण प्राप्तियों में क्या शामिल नहीं है?

(A) कर-राजस्व

(B) गैर-कर-राजस्व

(C) ऋण की पुनर्प्राप्ति

(D) विदेशी प्रत्यक्ष निवेश

(E) उपरोक्त सभी

उत्तर— (D)

प्रश्न 32. वर्ष 2016-17 में भारत के भुगतान संतुलन के पूंजी खाते में सबसे अधिक योगदान किस मद का रहा है?

(A) विशुद्ध विदेशी सहायता

(B) विशुद्ध वाणिज्यिक ऋण

(C) विशुद्ध अनिवासी जमा

(D) विशुद्ध विदेशी निवेश

(E) इनमें से कोई नहीं

उत्तर— (D)

प्रश्न 33. भारत में पूंजी-निर्माण का सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्त्रोत …… है।

(A) सार्वजनिक क्षेत्र की बचत

(B) निगम क्षेत्र की बचत

(C) घरेलू क्षेत्र की बचत

(D) सरकारी राजस्व-आधिक्य

(E) इनमें से कोई नहीं

उत्तर— (C)

प्रश्न 34. छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2016-17 में 11 जनवरी, 2017 तक कितने लाख टन धान खरीदी थी?

(A) 63.10 लाख टन

(B) 61.5 लाख टन

(C) 59.29 लाख टन

(D) 56.35 लाख टन

(E) इनमें से कोई नहीं

उत्तर— (D)

प्रश्न 35. यू.एन.डी.पी. परियोजना, छत्तीसगढ़ के कितने वनमण्डलों में संचालित की गयी है?

(A) 05

(B) 07

(C) 09

(D) 11

(E) इनमें से कोई नहीं

उत्तर— (B)

प्रश्न 36. छत्तीसगढ़ में निम्न में से किस मुख्य खनिज की रॉयल्टी दर प्रति टन सबसे अधिक है?

(A) कोयला

(B) लौह-अयस्क

(C) बॉक्साइट

(D) चूना-पत्थर

(E) इनमें से कोई नहीं

उत्तर— (B)

प्रश्न 37. किस देश ने “महिला एशिया ट्वेन्टी-20 क्रिकेट 2016” जीता?

(A) भारत

(B) पाकिस्तान

(C) श्रीलंका

(D) बांग्लादेश

(E) इनमें से कोई नहीं

उत्तर— (A)

प्रश्न 38. सेरेना विलियम्स ने ग्रैंड स्लेम विंबल्डन जीतकर किसकी बराबरी की?

(A) मार्टिना नवरातिलोवा

(B) स्टेफी ग्राफ

(C) सानिया मिर्जा

(D) वीनस विलियम्स

(E) इनमें से कोई नहीं

उत्तर— (B)

प्रश्न 39. “टुण्ड्रा” शब्द का अर्थ है:

(A) उपजाऊ भूमि

(B) पहाड़

(C) बंजर भूमि

(D) उपरोक्त सभी

(E) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर— (C)

प्रश्न 40. ‘विकल्प’ योजना निम्न में से किस मंत्रालय के द्वारा प्रारंभ की गई है?

(A) रेलवे

(B) वित्त

(C) महिला एवं बाल विकास

(D) वाणिज्य

(E) विदेशी मामले

उत्तर— (A)

प्रश्न 41. आंध्र प्रदेश की नई राजधानी, अमरावती, किस नदी के तट पर स्थित है?

(A) कावेरी

(B) कृष्णा

(C) गोदावरी

(D) तुंगभद्रा

(E) नर्मदा

उत्तर— (B)

प्रश्न 42. ‘हुलकी’ नृत्य कौन करते हैं?

(A) मुरिया

(B) बैगा

(C) कमार

(D) उरांव

(E) इनमें से कोई नहीं

उत्तर— (A)

प्रश्न 43. निम्नलिखित में से “बेवरा” कृषि करने वाली अनुसूचित जनजाति कौन है?

(A) बियार

(B) बिंझवार

(C) कंवर

(D) बैगा

(E) इनमें से कोई नहीं

उत्तर— (D)

प्रश्न 44. निम्नलिखित में से “पेदा” कृषि करने वाली अनुसूचित जनजाति कौन है?

(A) पाव

(B) परधान

(C) अबुझमाड़िया

(D) परजा

(E) इनमें से कोई नहीं

उत्तर— (C)

प्रश्न 45. “मल्हार” निम्न में से किसके लिए प्रसिद्ध है?

(A) शिव प्रतिमा

(B) विष्णु प्रतिमा

(C) जैन प्रतिमा एवं मंदिरों के अवशेष

(D) बौद्ध प्रतिमा

(E) इनमें से कोई नहीं

उत्तर— विलोपित

प्रश्न 46. “तीरथगढ़” जलप्रपात किस जिला में है?

(A) सरगुजा

(B) गरियाबंद

(C) कांकेर

(D) बस्तर

(E) इनमें से कोई नहीं

उत्तर— (D)

प्रश्न 47. “देवलौद” का प्रसिद्ध शिव मंदिर किस जिला में है?

(A) बालोद

(B) बलौदाबाजार

(C) दुर्ग

(D) रायपुर

(E) इनमें से कोई नहीं

उत्तर— (C)

प्रश्न 48. घड़वा कला निम्न में से किस जगह निर्मित होता है?

(A) बस्तर

(B) राजनांदगांव

(C) रायगढ़

(D) सरगुजा

(E) इनमें से कोई नहीं

उत्तर— (A)

प्रश्न 49. छत्तीसगढ़ में लोकसेवा गारंटी अधिनियम कब लागू हुआ?

(A) 2009

(B) 2010

(C) 2011

(D) 2012

(E) इनमें से कोई नहीं

उत्तर— (C)

प्रश्न 50. मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का छत्तीसगढ़ में, निम्न में से किस वर्ष शुभारंभ हुआ?

(A) 2010

(B) 2011

(C) 2012

(D) 2013

(E) इनमें से कोई नहीं

उत्तर— (C)

टिप्पणी: यह सामग्री प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के अभ्यास के लिए बहुत उपयोगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *