GKTodayHindi

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी…

CG GK : छत्तीसगढ़ का भूगोल (स्थिति, विस्तार एवं सीमाएँ) – CGPSC हेतु 100 महत्वपूर्ण MCQs

cg gk chhattisgarh geography 300kb

Table of Contents

छत्तीसगढ़ का भूगोल

छत्तीसगढ़ राज्य : एक परिचय

स्थिति

  • भारत के मध्य पूर्व में स्थित, मध्य प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थित।
  • मध्य प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी दिशा में अवस्थित होने के कारण छत्तीसगढ़ राज्य को मध्य प्रदेश के पूर्वांचल की संज्ञा दी गई।
  • छत्तीसगढ़ राज्य का भौगोलिक क्षेत्रफल अविभाजित मध्य प्रदेश के कुल क्षेत्रफल का 30.48 प्रतिशत है।
  • निर्माण – 01 नवम्बर 2000 को मध्य प्रदेश से अलग होकर भारतीय संघ के 26वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया।

मानचित्र की आकृति

  • समुद्री घोड़े की आकृति सदृश छत्तीसगढ़ राज्य का मानचित्र।
  • मानचित्र की आकृति समुद्री घोड़े से तथा मछली के समान उपमानित है।

राजधानी

  • नया रायपुर (अटल नगर)

रायपुर का प्राचीन नाम

  • दक्षिण कोसल (विशाल पर्वत के दक्षिण भाग)
  • राजा दशरथ की रानी कौशल्या दक्षिण कोसल की राजकुमारी थीं।

प्राचीनकालीन नाम

  • रायबहादुर हीरालाल के अनुसार – चेदिशगढ़।
  • चेदिवंशीय राजाओं के शासन के कारण कालांतर में छत्तीसगढ़।

नामकरण

  • कलचुरी शासककाल में 18 किलों का विनियोग महानदी के दक्षिण भाग (रायपुर क्षेत्र) तथा 18 किले शिवनाथ नदी के उत्तर भाग (रतनपुर क्षेत्र) में स्थित थे।
  • इन्हीं 36 गढ़ (किलों) से छत्तीसगढ़ का नामकरण हुआ।

ऐतिहासिक तथ्य

  • आजादी से पूर्व छत्तीसगढ़ प्रदेश 14 रियासतों के छत्तीसगढ़ सम्भाग में विभाजित था।
  • 01 जनवरी 1948 को इन 14 रियासतों का विलय मध्य प्रदेश में हुआ।
  • 01 नवम्बर 1956 को राज्य पुनर्गठन के अंतर्गत 44 वर्ग मील क्षेत्र छत्तीसगढ़ में शामिल किया गया।
  • मध्य प्रदेश पुनर्गठन विधेयक 2000 के तहत मध्य प्रदेश के 16 दक्षिण-पूर्वी जिलों को मिलाकर पृथक छत्तीसगढ़ राज्य बनाया गया।

स्थिति एवं विस्तार

विषय विवरण
स्थिति उत्तरी गोलार्द्ध के एशिया महाद्वीप में भारत के उत्तरी प्रायद्वीपीय भाग में अवस्थित
अक्षांशीय विस्तार 17°46′ से 24°05′ उत्तरी अक्षांश
देशांतरीय विस्तार 80°15′ से 84°25′ पूर्वी देशांतर
कर्क रेखा तथा मानक समय रेखा कर्क रेखा 23½° उत्तरी अक्षांश तथा भारतीय मानक समय रेखा (82½° पूर्वी देशांतर) राज्य से गुजरती है
कुल क्षेत्रफल 1,35,191 वर्ग किमी (भारत का 4.11%)

अक्षांशीय स्थिति

  • 17°46′ उत्तरी अक्षांश से 24°05′ उत्तरी अक्षांश के मध्य स्थित।
  • उत्तर-दक्षिण लंबाई लगभग 700 से 800 किमी।
  • कर्क रेखा (23½° उत्तरी अक्षांश) राज्य के उत्तरी जिलों से गुजरती है।
  • कर्क रेखा जिन जिलों से गुजरती है:
    1. मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
    2. कोरिया
    3. सूरजपुर
    4. बलरामपुर

कर्क रेखा के सापेक्ष

  • बैकुंठपुर कर्क रेखा के सर्वाधिक निकट।
  • बलरामपुर में कर्क रेखा स्पर्श करती है।
  • कोरिया जिले में कर्क रेखा न्यूनतम दूरी पर है।

देशांतरीय स्थिति

  • 80°15′ पूर्वी देशांतर से 84°25′ पूर्वी देशांतर तक।
  • पूर्व-पश्चिम चौड़ाई लगभग 435 किमी।
  • भारतीय मानक समय रेखा (82½° पूर्वी देशांतर) छत्तीसगढ़ के 8 जिलों से गुजरती है।

भारतीय मानक समय रेखा जिन जिलों से गुजरती है

  1. सूरजपुर
  2. कोरिया
  3. मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
  4. कोरबा
  5. जांजगीर-चांपा
  6. बलौदाबाजार
  7. महासमुंद
  8. गरियाबंद

छत्तीसगढ़ के अंतिम बिंदु

अंतिम बिंदु विस्तार प्रमुख स्थान तहसील जिला
सबसे पूर्वी स्थल 84°24′ पूर्वी देशांतर गिरला जशपुर जशपुर
सबसे पश्चिमी स्थल 80°15′ पूर्वी देशांतर भद्रकाली भोपालपट्टनम बीजापुर
सबसे उत्तरी स्थल 24°05′ उत्तरी अक्षांश सुंदरी रामानुजगंज बलरामपुर
सबसे दक्षिणी स्थल 17°46′ उत्तरी अक्षांश कोंटा कोंटा सुकमा

कर्क रेखा के समीप प्रमुख स्थल

  1. बैकुंठपुर – कोरिया
  2. सोनहत – कोरिया
  3. ओड़गी – सूरजपुर
  4. प्रतापपुर – सूरजपुर
  5. बलरामपुर – बलरामपुर
  6. कुसमी – बलरामपुर
  7. मनेन्द्रगढ़ – मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
  8. भरतपुर – मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

महत्वपूर्ण तथ्य

  • कर्क रेखा और भारतीय मानक समय रेखा कोरिया जिले में बालम पहाड़ पर एक-दूसरे को काटती हैं।
  • छत्तीसगढ़ राज्य के अक्षांशीय विस्तार की तुलना में देशांतरीय विस्तार कम है।
  • भारतीय मानक समय रेखा राज्य के 8 जिलों तथा 15 तहसीलों से गुजरती है।
  • सबसे पश्चिमी सीमा (भद्रकाली) और सबसे पूर्वी सीमा (गिरला) के बीच समय अंतर लगभग 16 मिनट 36 सेकंड है।
  • निकटतम समुद्र बंगाल की खाड़ी है, जो लगभग 400 किमी दूर है।
  • समुद्र तल से औसत ऊँचाई लगभग 500 मीटर है।
  • छत्तीसगढ़ भौगोलिक रूप से भारत के मध्य बिंदु पर स्थित है।
  • छत्तीसगढ़ की कोई अंतरराष्ट्रीय या समुद्री सीमा नहीं है।

सीमावर्ती राज्य

राज्य दिशा स्पर्शरत जिले
ओडिशा पूर्व 9 जिले
मध्य प्रदेश पश्चिम-उत्तर 9 जिले
महाराष्ट्र पश्चिम 5 जिले
तेलंगाना दक्षिण-पश्चिम 2 जिले
झारखंड उत्तर-पूर्व 2 जिले
उत्तर प्रदेश उत्तर 1 जिला
आंध्र प्रदेश दक्षिण 1 जिला

सीमावर्ती जिले

ओडिशा – जशपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, कांकेर, बस्तर, सुकमा

मध्य प्रदेश – बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कबीरधाम, राजनांदगांव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान

महाराष्ट्र – राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-चौकी, कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर

तेलंगाना – बीजापुर, सुकमा

झारखंड – बलरामपुर, जशपुर

उत्तर प्रदेश – बलरामपुर

आंध्र प्रदेश – सुकमा

छत्तीसगढ़ : जिले से जिलों को स्पर्श करने वाले जिलों के नाम

क्र. जिला संख्या सीमा को स्पर्श करने वाले जिले
1 कोरबा 08 मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, सरगुजा, सूरजपुर, बिलासपुर, सक्ती, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
2 बलौदाबाजार 07 मुंगेली, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, बेमेतरा, रायपुर, महासमुंद
3 रायपुर 06 धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, बेमेतरा, दुर्ग
4 बेमेतरा 06 मुंगेली, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, दुर्ग, रायपुर, बलौदाबाजार
5 धमतरी 06 गरियाबंद, दुर्ग, रायपुर, बालोद, कांकेर, कोंडागांव
6 रायगढ़ 05 जशपुर, सरगुजा, कोरबा, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़
7 सारंगढ़-बिलाईगढ़ 05 महासमुंद, बलौदाबाजार, सक्ती, रायगढ़, जांजगीर-चांपा
8 सरगुजा 05 कोरिया, रायगढ़, जशपुर, बलरामपुर, सूरजपुर
9 बिलासपुर 05 मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार
10 दुर्ग 06 बालोद, बेमेतरा, रायपुर, राजनांदगांव, धमतरी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
11 कांकेर 05 मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बालोद, धमतरी, कोंडागांव, नारायणपुर
12 कोंडागांव 05 धमतरी, कांकेर, नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर
13 राजनांदगांव 04 खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, दुर्ग, बालोद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
14 बीजापुर 05 राजनांदगांव, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा
15 बालोद 05 दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी, कांकेर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
16 सूरजपुर 05 कोरिया, कोरबा, सरगुजा, बलरामपुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
17 मुंगेली 05 कबीरधाम, बिलासपुर, बेमेतरा, बलौदाबाजार, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
18 जांजगीर-चांपा 05 कोरबा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, बिलासपुर, बलौदाबाजार, सक्ती
19 महासमुंद 04 सारंगढ़-बिलाईगढ़, बलौदाबाजार, रायपुर, गरियाबंद
20 बस्तर 04 कोंडागांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा
21 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 04 कोरबा, बिलासपुर, मुंगेली, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
22 सक्ती 04 कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सारंगढ़-बिलाईगढ़
23 मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 04 कोरिया, सूरजपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
24 दंतेवाड़ा 03 बीजापुर, सुकमा, बस्तर
25 सुकमा 03 बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर
26 नारायणपुर 03 बीजापुर, कोंडागांव, कांकेर
27 कबीरधाम 03 खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बेमेतरा, मुंगेली
28 बलरामपुर 03 सूरजपुर, जशपुर, सरगुजा
29 जशपुर 03 बलरामपुर, सरगुजा, रायगढ़
30 गरियाबंद 03 महासमुंद, रायपुर, धमतरी
31 मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी 03 राजनांदगांव, बालोद, कांकेर
32 कोरिया 02 सूरजपुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
33 खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 04 कबीरधाम, बेमेतरा, दुर्ग, राजनांदगांव

महत्वपूर्ण तथ्य

  • छत्तीसगढ़ की सबसे लंबी सीमा साझा करने वाला राज्य — ओडिशा
  • छत्तीसगढ़ की सबसे कम सीमा साझा करने वाला राज्य — आंध्र प्रदेश
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से छत्तीसगढ़ से बड़ा राज्य — मध्य प्रदेश
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से छत्तीसगढ़ से छोटा राज्य — झारखंड
  • सबसे अधिक अंतर्राज्यीय सीमा वाला जिला — बलरामपुर
  • सबसे कम अंतर्राज्यीय सीमा वाला जिला — धमतरी
  • भू-आवेष्ठित (Land Locked) सबसे बड़ा जिला — कोरबा
  • भू-आवेष्ठित सबसे छोटा जिला — दुर्ग
  • राज्य की अंतिम सीमा सुकमा जिले से बनती है।
  • छत्तीसगढ़ भारत का पाँचवाँ भू-आवेष्ठित (Land Locked) राज्य है।

भारत के भू-आवेष्ठित राज्य

  1. हरियाणा
  2. मध्य प्रदेश
  3. झारखंड
  4. तेलंगाना
  5. छत्तीसगढ़

3 राज्यों की सीमा को स्पर्श करने वाले जिले (2)

  1. बलरामपुर – मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश एवं झारखंड
  2. सुकमा – ओडिशा, तेलंगाना एवं आंध्र प्रदेश

2 राज्यों की सीमा को स्पर्श करने वाले जिले (3)

  1. जशपुर – झारखंड एवं ओडिशा
  2. राजनांदगांव – मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र
  3. बीजापुर – तेलंगाना एवं महाराष्ट्र

कुल जिलों की संख्या – 33

अंतर्राज्यीय सीमा रेखा पर स्थित जिले – 22

  1. कोरिया
  2. सूरजपुर
  3. बलरामपुर
  4. जशपुर
  5. रायगढ़
  6. महासमुंद
  7. गरियाबंद
  8. धमतरी
  9. कोंडागांव
  10. बस्तर
  11. सुकमा
  12. बीजापुर
  13. नारायणपुर
  14. कांकेर
  15. राजनांदगांव
  16. कबीरधाम
  17. मुंगेली
  18. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
  19. मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
  20. सारंगढ़-बिलाईगढ़
  21. मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
  22. खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

भू-आवेष्ठित जिले – 11

  1. सरगुजा
  2. कोरबा
  3. जांजगीर-चांपा
  4. बलौदाबाजार
  5. रायपुर
  6. बेमेतरा
  7. दुर्ग
  8. बालोद
  9. दंतेवाड़ा
  10. बिलासपुर
  11. सक्ती

स्रोत: CGPSC Pre, CG Vyapam, CGPSC AP, AG-3 एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाएँ।

यह सामग्री CGPSC, CG Vyapam, पटवारी, RI, SI, शिक्षक भर्ती एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी नोट्स के रूप में तैयार की गई है।

छत्तीसगढ़ का भूगोल (स्थिति, विस्तार एवं सीमाएँ) – CGPSC हेतु 100 महत्वपूर्ण MCQs

1. छत्तीसगढ़ राज्य का गठन कब हुआ था?

(A) 15 अगस्त 1947
(B) 01 नवंबर 2000
(C) 26 जनवरी 2001
(D) 01 जनवरी 2000

उत्तर – (B)


2. छत्तीसगढ़ भारत का कौन-सा राज्य बना?

(A) 25वाँ
(B) 26वाँ
(C) 27वाँ
(D) 28वाँ

उत्तर – (B)


3. छत्तीसगढ़ किस राज्य से अलग होकर बना?

(A) बिहार
(B) उत्तर प्रदेश
(C) मध्य प्रदेश
(D) ओडिशा

उत्तर – (C)


4. छत्तीसगढ़ की राजधानी क्या है?

(A) रायपुर
(B) बिलासपुर
(C) अटल नगर (नया रायपुर)
(D) दुर्ग

उत्तर – (C)


5. छत्तीसगढ़ का प्राचीन नाम क्या था?

(A) दक्षिण कोसल
(B) मगध
(C) विदर्भ
(D) अवंतिका

उत्तर – (A)


6. रायबहादुर हीरालाल के अनुसार छत्तीसगढ़ का प्राचीन नाम क्या था?

(A) महाकौशल
(B) चेदिशगढ़
(C) दक्षिणापथ
(D) कलिंग

उत्तर – (B)


7. छत्तीसगढ़ नाम का संबंध कितने गढ़ों से माना जाता है?

(A) 18
(B) 24
(C) 36
(D) 48

उत्तर – (C)


8. छत्तीसगढ़ का कुल क्षेत्रफल कितना है?

(A) 1,25,191 वर्ग किमी
(B) 1,35,191 वर्ग किमी
(C) 1,45,191 वर्ग किमी
(D) 1,55,191 वर्ग किमी

उत्तर – (B)


9. भारत के कुल क्षेत्रफल का लगभग कितना प्रतिशत भाग छत्तीसगढ़ में है?

(A) 3.11%
(B) 4.11%
(C) 5.11%
(D) 6.11%

उत्तर – (B)


10. छत्तीसगढ़ किस गोलार्द्ध में स्थित है?

(A) दक्षिणी
(B) उत्तरी
(C) पूर्वी
(D) पश्चिमी

उत्तर – (B)


11. छत्तीसगढ़ का अक्षांशीय विस्तार क्या है?

(A) 17°46′ से 24°05′ उ.अ.
(B) 18°46′ से 24°05′ उ.अ.
(C) 17°46′ से 25°05′ उ.अ.
(D) 18°46′ से 25°05′ उ.अ.

उत्तर – (A)


12. छत्तीसगढ़ का देशांतरीय विस्तार क्या है?

(A) 80°15′ से 84°25′ पू.दे.
(B) 81°15′ से 85°25′ पू.दे.
(C) 80°15′ से 85°15′ पू.दे.
(D) 79°15′ से 84°25′ पू.दे.

उत्तर – (A)


13. कर्क रेखा का अक्षांश क्या है?

(A) 21½°
(B) 22½°
(C) 23½°
(D) 24½°

उत्तर – (C)


14. भारतीय मानक समय रेखा किस देशांतर पर स्थित है?

(A) 80½°
(B) 81½°
(C) 82½°
(D) 83½°

उत्तर – (C)


15. कर्क रेखा छत्तीसगढ़ के कितने जिलों से गुजरती है?

(A) 2
(B) 3
(C) 4
(D) 5

उत्तर – (C)


16. निम्न में से कौन-सा जिला कर्क रेखा से प्रभावित नहीं है?

(A) कोरिया
(B) सूरजपुर
(C) बलरामपुर
(D) महासमुंद

उत्तर – (D)


17. कर्क रेखा छत्तीसगढ़ के किस भाग से गुजरती है?

(A) दक्षिणी भाग
(B) उत्तरी भाग
(C) मध्य भाग
(D) पूर्वी भाग

उत्तर – (B)


18. बैकुंठपुर किस कारण प्रसिद्ध है?

(A) IST रेखा
(B) कर्क रेखा के निकट
(C) राज्य का मध्य बिंदु
(D) सबसे पूर्वी बिंदु

उत्तर – (B)


19. भारतीय मानक समय रेखा छत्तीसगढ़ के कितने जिलों से गुजरती है?

(A) 6
(B) 7
(C) 8
(D) 9

उत्तर – (C)


20. छत्तीसगढ़ की पूर्व-पश्चिम चौड़ाई लगभग कितनी है?

(A) 335 किमी
(B) 435 किमी
(C) 535 किमी
(D) 635 किमी

उत्तर – (B)


21. छत्तीसगढ़ की उत्तर-दक्षिण लंबाई लगभग कितनी है?

(A) 500–600 किमी
(B) 600–700 किमी
(C) 700–800 किमी
(D) 800–900 किमी

उत्तर – (C)


22. छत्तीसगढ़ का सबसे उत्तरी जिला कौन-सा है?

(A) कोरिया
(B) सूरजपुर
(C) बलरामपुर
(D) जशपुर

उत्तर – (C)


23. छत्तीसगढ़ का सबसे दक्षिणी जिला कौन-सा है?

(A) बस्तर
(B) बीजापुर
(C) दंतेवाड़ा
(D) सुकमा

उत्तर – (D)


24. छत्तीसगढ़ का सबसे पूर्वी जिला कौन-सा है?

(A) रायगढ़
(B) जशपुर
(C) सरगुजा
(D) कोरिया

उत्तर – (B)


25. छत्तीसगढ़ का सबसे पश्चिमी जिला कौन-सा है?

(A) बीजापुर
(B) कांकेर
(C) दुर्ग
(D) बस्तर

उत्तर – (A)


26. छत्तीसगढ़ की सबसे पूर्वी सीमा का स्थान कौन-सा है?

(A) गिरला
(B) सुंदरी
(C) कोंटा
(D) भद्रकाली

उत्तर – (A)


27. भद्रकाली किस जिले में स्थित है?

(A) बस्तर
(B) सुकमा
(C) बीजापुर
(D) कांकेर

उत्तर – (C)


28. छत्तीसगढ़ की सबसे दक्षिणी तहसील कौन-सी है?

(A) कुसमी
(B) रामानुजगंज
(C) कोंटा
(D) प्रतापपुर

उत्तर – (C)


29. छत्तीसगढ़ की औसत ऊँचाई समुद्र तल से कितनी है?

(A) 300 मीटर
(B) 400 मीटर
(C) 500 मीटर
(D) 600 मीटर

उत्तर – (C)


30. छत्तीसगढ़ के निकटतम समुद्र कौन-सा है?

(A) अरब सागर
(B) हिंद महासागर
(C) बंगाल की खाड़ी
(D) लाल सागर

उत्तर – (C)


31. छत्तीसगढ़ किस राज्य के साथ सबसे लंबी सीमा साझा करता है?

(A) महाराष्ट्र
(B) मध्य प्रदेश
(C) ओडिशा
(D) झारखंड

उत्तर – (C)


32. छत्तीसगढ़ किस राज्य के साथ सबसे कम सीमा साझा करता है?

(A) उत्तर प्रदेश
(B) आंध्र प्रदेश
(C) तेलंगाना
(D) झारखंड

उत्तर – (B)


33. छत्तीसगढ़ कुल कितने राज्यों से सीमा साझा करता है?

(A) 5
(B) 6
(C) 7
(D) 8

उत्तर – (C)


34. छत्तीसगढ़ की सीमा उत्तर प्रदेश के कितने जिलों से लगती है?

(A) 1
(B) 2
(C) 3
(D) 4

उत्तर – (A)


35. तेलंगाना से सीमा साझा करने वाले जिले कौन-से हैं?

(A) बीजापुर एवं सुकमा
(B) बस्तर एवं सुकमा
(C) बीजापुर एवं बस्तर
(D) कांकेर एवं बीजापुर

उत्तर – (A)


36. झारखंड से सीमा साझा करने वाले जिले हैं?

(A) कोरिया एवं सूरजपुर
(B) बलरामपुर एवं जशपुर
(C) रायगढ़ एवं जशपुर
(D) सरगुजा एवं जशपुर

उत्तर – (B)


37. आंध्र प्रदेश से सीमा साझा करने वाला जिला कौन-सा है?

(A) बीजापुर
(B) सुकमा
(C) बस्तर
(D) दंतेवाड़ा

उत्तर – (B)


38. छत्तीसगढ़ का सबसे अधिक अंतर्राज्यीय सीमा वाला जिला कौन-सा है?

(A) कोरिया
(B) जशपुर
(C) बलरामपुर
(D) रायगढ़

उत्तर – (C)


39. सबसे कम अंतर्राज्यीय सीमा वाला जिला कौन-सा है?

(A) धमतरी
(B) दुर्ग
(C) बेमेतरा
(D) बिलासपुर

उत्तर – (A)


40. भू-आवेष्ठित सबसे बड़ा जिला कौन-सा है?

(A) कोरबा
(B) बिलासपुर
(C) रायपुर
(D) सरगुजा

उत्तर – (A)


41. भू-आवेष्ठित सबसे छोटा जिला कौन-सा है?

(A) दुर्ग
(B) बालोद
(C) बेमेतरा
(D) सक्ती

उत्तर – (A)


42. छत्तीसगढ़ भारत का कौन-सा भू-आवेष्ठित राज्य है?

(A) तीसरा
(B) चौथा
(C) पाँचवाँ
(D) छठा

उत्तर – (C)


43. तीन राज्यों की सीमा को स्पर्श करने वाला जिला बलरामपुर किन राज्यों से जुड़ा है?

(A) MP, UP, झारखंड
(B) MP, बिहार, झारखंड
(C) UP, बिहार, झारखंड
(D) MP, UP, ओडिशा

उत्तर – (A)


44. सुकमा किन तीन राज्यों की सीमा को स्पर्श करता है?

(A) महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा
(B) ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश
(C) महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना
(D) ओडिशा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश

उत्तर – (B)


45. जशपुर किन दो राज्यों की सीमा को स्पर्श करता है?

(A) झारखंड एवं ओडिशा
(B) झारखंड एवं बिहार
(C) मध्य प्रदेश एवं झारखंड
(D) ओडिशा एवं तेलंगाना

उत्तर – (A)


46. राजनांदगांव किन दो राज्यों की सीमा को स्पर्श करता है?

(A) मध्य प्रदेश एवं झारखंड
(B) मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र
(C) महाराष्ट्र एवं तेलंगाना
(D) मध्य प्रदेश एवं ओडिशा

उत्तर – (B)


47. बीजापुर किन दो राज्यों की सीमा को स्पर्श करता है?

(A) महाराष्ट्र एवं ओडिशा
(B) तेलंगाना एवं आंध्र प्रदेश
(C) तेलंगाना एवं महाराष्ट्र
(D) महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश

उत्तर – (C)


48. अंतर्राज्यीय सीमा रेखा पर स्थित जिलों की संख्या कितनी है?

(A) 20
(B) 21
(C) 22
(D) 23

उत्तर – (C)


49. भू-आवेष्ठित जिलों की संख्या कितनी है?

(A) 9
(B) 10
(C) 11
(D) 12

उत्तर – (C)


50. छत्तीसगढ़ के सबसे दक्षिणी स्थल “कोंटा” किस जिले में स्थित है?

(A) बीजापुर
(B) दंतेवाड़ा
(C) बस्तर
(D) सुकमा

उत्तर – (D)

51. छत्तीसगढ़ का मानचित्र किस आकृति से मिलता-जुलता माना जाता है?

(A) मछली
(B) समुद्री घोड़ा
(C) दोनों A एवं B
(D) हाथी

उत्तर – (C)


52. छत्तीसगढ़ को मध्य प्रदेश का क्या कहा जाता था?

(A) पश्चिमांचल
(B) दक्षिणांचल
(C) पूर्वांचल
(D) उत्तरांचल

उत्तर – (C)


53. अविभाजित मध्य प्रदेश के कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत भाग छत्तीसगढ़ में था?

(A) 25.48%
(B) 28.48%
(C) 30.48%
(D) 32.48%

उत्तर – (C)


54. छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किस दिन हुआ?

(A) 15 अगस्त 2000
(B) 1 नवंबर 2000
(C) 26 जनवरी 2001
(D) 2 अक्टूबर 2000

उत्तर – (B)


55. दक्षिण कोसल की राजकुमारी कौन थीं?

(A) कैकेयी
(B) सुमित्रा
(C) कौशल्या
(D) उर्मिला

उत्तर – (C)


56. छत्तीसगढ़ नाम का संबंध किस वंश के शासनकाल से माना जाता है?

(A) मौर्य
(B) गुप्त
(C) कलचुरी
(D) सातवाहन

उत्तर – (C)


57. शिवनाथ नदी के उत्तर में कितने गढ़ स्थित थे?

(A) 12
(B) 18
(C) 24
(D) 36

उत्तर – (B)


58. महानदी के दक्षिण में कितने गढ़ स्थित थे?

(A) 18
(B) 20
(C) 24
(D) 36

उत्तर – (A)


59. स्वतंत्रता से पूर्व छत्तीसगढ़ कितनी रियासतों में विभाजित था?

(A) 10
(B) 12
(C) 14
(D) 16

उत्तर – (C)


60. छत्तीसगढ़ की रियासतों का विलय कब हुआ?

(A) 1947
(B) 1948
(C) 1950
(D) 1956

उत्तर – (B)


61. राज्य पुनर्गठन के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में अतिरिक्त क्षेत्र कब शामिल हुआ?

(A) 1948
(B) 1950
(C) 1956
(D) 1960

उत्तर – (C)


62. छत्तीसगढ़ का सबसे उत्तरी स्थान सुंदरी किस जिले में स्थित है?

(A) सूरजपुर
(B) कोरिया
(C) बलरामपुर
(D) जशपुर

उत्तर – (C)


63. गिरला किस जिले में स्थित है?

(A) रायगढ़
(B) जशपुर
(C) सरगुजा
(D) बलरामपुर

उत्तर – (B)


64. भद्रकाली किस तहसील में स्थित है?

(A) कोंटा
(B) बीजापुर
(C) भोपालपट्टनम
(D) गीदम

उत्तर – (C)


65. छत्तीसगढ़ का सबसे दक्षिणी स्थान कौन-सा है?

(A) कोंटा
(B) सुकमा
(C) दोरनापाल
(D) भोपालपट्टनम

उत्तर – (A)


66. भारतीय मानक समय रेखा का देशांतर क्या है?

(A) 80½°
(B) 81½°
(C) 82½°
(D) 83½°

उत्तर – (C)


67. भारतीय मानक समय रेखा किस जिले से नहीं गुजरती?

(A) कोरिया
(B) कोरबा
(C) रायगढ़
(D) महासमुंद

उत्तर – (C)


68. भारतीय मानक समय रेखा से गुजरने वाले जिलों की संख्या कितनी है?

(A) 6
(B) 7
(C) 8
(D) 9

उत्तर – (C)


69. कर्क रेखा छत्तीसगढ़ के किस जिले को स्पर्श करती है?

(A) कोरिया
(B) सूरजपुर
(C) बलरामपुर
(D) जशपुर

उत्तर – (C)


70. कर्क रेखा के सबसे निकट कौन-सा स्थान है?

(A) प्रतापपुर
(B) बैकुंठपुर
(C) कुसमी
(D) भरतपुर

उत्तर – (B)


71. छत्तीसगढ़ की सबसे पूर्वी सीमा किस राज्य से मिलती है?

(A) झारखंड
(B) मध्य प्रदेश
(C) ओडिशा
(D) महाराष्ट्र

उत्तर – (C)


72. छत्तीसगढ़ की पश्चिमी सीमा किस राज्य से मिलती है?

(A) ओडिशा
(B) महाराष्ट्र
(C) झारखंड
(D) उत्तर प्रदेश

उत्तर – (B)


73. छत्तीसगढ़ की उत्तर दिशा में कौन-सा राज्य स्थित है?

(A) महाराष्ट्र
(B) झारखंड
(C) उत्तर प्रदेश
(D) तेलंगाना

उत्तर – (C)


74. छत्तीसगढ़ की दक्षिण दिशा में कौन-सा राज्य स्थित है?

(A) तेलंगाना
(B) महाराष्ट्र
(C) आंध्र प्रदेश
(D) झारखंड

उत्तर – (C)


75. छत्तीसगढ़ के कितने जिले ओडिशा की सीमा से लगे हैं?

(A) 7
(B) 8
(C) 9
(D) 10

उत्तर – (C)


76. महाराष्ट्र से सीमा साझा करने वाले जिलों की संख्या कितनी है?

(A) 3
(B) 4
(C) 5
(D) 6

उत्तर – (C)


77. झारखंड से सीमा साझा करने वाले जिलों की संख्या कितनी है?

(A) 1
(B) 2
(C) 3
(D) 4

उत्तर – (B)


78. उत्तर प्रदेश से सीमा साझा करने वाला जिला कौन-सा है?

(A) सूरजपुर
(B) कोरिया
(C) बलरामपुर
(D) जशपुर

उत्तर – (C)


79. तेलंगाना से सीमा साझा करने वाले जिलों की संख्या कितनी है?

(A) 1
(B) 2
(C) 3
(D) 4

उत्तर – (B)


80. आंध्र प्रदेश से सीमा साझा करने वाला एकमात्र जिला कौन-सा है?

(A) बस्तर
(B) बीजापुर
(C) दंतेवाड़ा
(D) सुकमा

उत्तर – (D)


81. कोरबा जिले की सीमा कितने जिलों को स्पर्श करती है?

(A) 6
(B) 7
(C) 8
(D) 9

उत्तर – (C)


82. सबसे अधिक जिलों को स्पर्श करने वाला जिला कौन-सा है?

(A) रायपुर
(B) कोरबा
(C) बलौदाबाजार
(D) दुर्ग

उत्तर – (B)


83. बलौदाबाजार कितने जिलों को स्पर्श करता है?

(A) 5
(B) 6
(C) 7
(D) 8

उत्तर – (C)


84. रायपुर कितने जिलों से घिरा हुआ है?

(A) 5
(B) 6
(C) 7
(D) 8

उत्तर – (B)


85. धमतरी जिले की सीमा कितने जिलों को स्पर्श करती है?

(A) 4
(B) 5
(C) 6
(D) 7

उत्तर – (C)


86. महासमुंद जिले की सीमा कितने जिलों को स्पर्श करती है?

(A) 3
(B) 4
(C) 5
(D) 6

उत्तर – (B)


87. जशपुर जिले की सीमा कितने जिलों को स्पर्श करती है?

(A) 2
(B) 3
(C) 4
(D) 5

उत्तर – (B)


88. बलरामपुर जिले की सीमा कितने जिलों को स्पर्श करती है?

(A) 2
(B) 3
(C) 4
(D) 5

उत्तर – (B)


89. कोरिया जिले की सीमा कितने जिलों को स्पर्श करती है?

(A) 2
(B) 3
(C) 4
(D) 5

उत्तर – (A)


90. सुकमा जिले की सीमा कितने जिलों को स्पर्श करती है?

(A) 2
(B) 3
(C) 4
(D) 5

उत्तर – (B)


91. भू-आवेष्ठित जिलों की संख्या कितनी है?

(A) 9
(B) 10
(C) 11
(D) 12

उत्तर – (C)


92. अंतर्राज्यीय सीमा वाले जिलों की संख्या कितनी है?

(A) 20
(B) 21
(C) 22
(D) 23

उत्तर – (C)


93. छत्तीसगढ़ की कोई ______ सीमा नहीं है।

(A) राज्यीय
(B) अंतर्राज्यीय
(C) अंतरराष्ट्रीय
(D) प्रशासनिक

उत्तर – (C)


94. छत्तीसगढ़ किस समुद्र के सबसे निकट है?

(A) अरब सागर
(B) बंगाल की खाड़ी
(C) हिंद महासागर
(D) लाल सागर

उत्तर – (B)


95. बंगाल की खाड़ी छत्तीसगढ़ से लगभग कितनी दूरी पर है?

(A) 200 किमी
(B) 300 किमी
(C) 400 किमी
(D) 500 किमी

उत्तर – (C)


96. छत्तीसगढ़ की औसत ऊँचाई कितनी है?

(A) 300 मीटर
(B) 400 मीटर
(C) 500 मीटर
(D) 600 मीटर

उत्तर – (C)


97. छत्तीसगढ़ भौगोलिक रूप से भारत के किस भाग में स्थित है?

(A) पश्चिमी भाग
(B) उत्तरी भाग
(C) मध्य भाग
(D) दक्षिणी भाग

उत्तर – (C)


98. छत्तीसगढ़ का सबसे पूर्वी देशांतर कौन-सा है?

(A) 82°24′
(B) 83°24′
(C) 84°24′
(D) 85°24′

उत्तर – (C)


99. छत्तीसगढ़ का सबसे पश्चिमी देशांतर कौन-सा है?

(A) 80°15′
(B) 81°15′
(C) 82°15′
(D) 83°15′

उत्तर – (A)


100. CGPSC में छत्तीसगढ़ भूगोल का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय कौन-सा माना जाता है?

(A) स्थिति, विस्तार एवं सीमाएँ
(B) कृषि
(C) उद्योग
(D) परिवहन

उत्तर – (A)

CGPSC, CG Vyapam, पटवारी, RI, SI, शिक्षक भर्ती एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण 50 MCQs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *