यदि आप CGPSC, CG Vyapam (CGSSB), या राज्य स्तरीय अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो ‘छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान’ सबसे महत्वपूर्ण विषयों में से एक है। नीचे दिए गए तथ्य पिछली कई परीक्षाओं (जैसे LOI, KADI, AP, RI आदि) में बार-बार पूछे गए हैं।
यहाँ छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना, प्रशासन, और भौगोलिक संरचना से जुड़े सभी महत्वपूर्ण तथ्यों का संग्रह दिया गया है:
स्थापना एवं ऐतिहासिक तथ्य
-
स्थापना: 1 नवम्बर 2000 (यह देश का 26 वाँ राज्य बना)।
-
मातृ राज्य: मध्यप्रदेश।
-
राज्य निर्माण: 9वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान।
-
राजधानी: नवा रायपुर, अटल नगर।
-
छ.ग. राज्य हेतु अधिनियम: मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000।
राजनीतिक एवं प्रशासनिक संरचना
-
विधान सभा सीटें: 90 (ST-29, SC-10, UR-51)।
-
राज्य सभा सीटें: 05।
-
लोक सभा सीटें: 11 (ST-04, SC-01, UR-06)।
-
छ.ग. से कुल सांसद: 16 (लोकसभा से 11 + राज्य सभा से 5)।
-
उच्च न्यायालय (High Court): बोदरी, बिलासपुर (यह देश का 19 वाँ उच्च न्यायालय है)।
-
राजस्व मण्डल का मुख्यालय: बिलासपुर।
-
शासकीय मुद्रणालय: राजनांदगांव।
-
ब्रेल लिपि प्रेस: तिफरा (बिलासपुर)।
-
रेलवे जोन: दक्षिण-पूर्व-मध्य-रेलवे जोन- बिलासपुर (यह देश का 16 वाँ क्रम का जोन है)।
-
छ.ग. का नृजातीय म्यूजियम: जगदलपुर (बस्तर)।
भौगोलिक परिदृश्य (क्षेत्रफल के आधार पर)
-
सबसे बड़ा संभाग: बस्तर संभाग (7 जिले)।
-
सबसे बड़ा जिला: कोरबा (33 जिलों के आधार पर)।
-
सबसे छोटा जिला: मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (33 जिलों के अनुसार)।
-
सबसे बड़ा तहसील: पोड़ी उपरोड़ा (कोरबा)।
-
सबसे बड़ा विकासखण्ड: बिल्हा, बिलासपुर (दक्षिण बिल्हा व उत्तर बिल्हा)।
-
सर्वाधिक तहसील वाला जिला: जांजगीर चांपा (14 तहसील)।
-
सबसे कम तहसील वाला जिला: नारायणपुर (2 तहसील)।
क्षेत्रफल, जनसंख्या एवं अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
-
छ.ग. का कुल क्षेत्रफल: 1,35,191 वर्ग कि.मी.।
-
देश के कुल क्षेत्रफल का प्रतिशत: 4.11 प्रतिशत।
-
म.प्र. के कुल क्षेत्रफल का प्रतिशत: 30.47 प्रतिशत।
-
भारत संघ में स्थान (क्षेत्रफल के आधार पर): 9 वाँ स्थान (जम्मू कश्मीर पुनर्गठन के बाद)।
-
जनसंख्या का प्रतिशत: 2.11 प्रतिशत (देश में 16वां स्थान)।
-
भारत संघ में ‘धान का कटोरा’: छत्तीसगढ़।
नोट: यह सभी आंकड़े नवीनतम 33 जिलों की प्रशासनिक संरचना के आधार पर अपडेट किए गए हैं। अपनी आगामी परीक्षाओं के बेहतर परिणाम के लिए इन तथ्यों का नियमित अभ्यास करें।















Leave a Reply