छत्तीसगढ़ का भूगोल: प्राकृतिक प्रदेश – Top 115+ MCQs (CGPSC & Vyapam)
प्रस्तावना (Introduction):
नमस्कार दोस्तों!
अगर आप CGPSC (Pre/Mains), CG Vyapam या छत्तीसगढ़ राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो ‘छत्तीसगढ़ का भूगोल’ (Chhattisgarh Geography) आपके सिलेबस का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है।
आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम “छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक प्रदेश” (विशेषकर पूर्वी बघेलखंड का पठार, जशपुर-सामरी पाट प्रदेश, महानदी बेसिन और दण्डकारण्य) से जुड़े वे महत्वपूर्ण 115+ प्रश्न लेकर आए हैं, जो पिछले वर्षों की परीक्षाओं (CGPSC Pre, AP, ARTO, DSP आदि) में पूछे जा चुके हैं। यहाँ हमने सिर्फ सही उत्तर ही नहीं, बल्कि उनकी विस्तृत व्याख्या (Explanation) भी दी है ताकि आपके कॉन्सेप्ट्स पूरी तरह क्लियर हो सकें।
तो चलिए शुरू करते हैं!
छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक प्रदेश | प्राकृतिक विभाजन, तुलनात्मक अध्ययन
⛰️ टॉपिक 1: पूर्वी बघेलखंड का पठार
प्रश्न 1. उत्तर छत्तीसगढ़ प्रदेश की सर्वाधिक उच्च भूमि है-
(A) सरगुजा बेसिन
(B) हसदो-रामपुर बेसिन
(C) छुरी-उदयपुर पहाड़ियां
(D) चांगभखार-देवगढ़ पहाड़ियां
उत्तर- (D)
व्याख्या: पूर्वी बघेलखंड का पठार या उत्तर छत्तीसगढ़ प्रदेश में विकल्पानुसार चांगभखार व देवगढ़ पहाड़ियाँ सर्वाधिक उच्च भूमि हैं। इस पहाड़ी का विस्तार कोरिया जिले में है। देवगढ़ पहाड़ी की ऊंचाई 1033 मीटर है।
प्रश्न 2. छत्तीसगढ़ में बघेलखण्ड के पठार में किस युग की चट्टानें प्रमुखता से पायी जाती है?
(A) टरंसरी युगीन
(B) पेलोसोन युगीन
(C) जुरासिक युगीन
(D) डेवोनियन युगीन
उत्तर- (C)
व्याख्या: बघेलखंड के पठार में जुरासिक युग की चट्टानें प्रमुखता से पाई जाती हैं।
प्रश्न 3. चांगभखार पहाड़ी स्थित है-
(A) कोरिया में
(B) बलरामपुर में
(C) जशपुर
(D) सरगुजा में
उत्तर- (A)
व्याख्या: चांगभखार पहाड़ी कोरिया जिले में स्थित है। यह विंध्य श्रेणी का भाग है।
प्रश्न 4. छुरी की पहाड़ियों का अधिकांश भाग किस जिले में विस्तारित है?
(A) कोरबा
(B) मुंगेली
(C) बिलासपुर
(D) कबीरधाम
उत्तर- (A)
व्याख्या: वास्तव में छुरी-उदयपुर-मतिरिंगा की पहाड़ी सरगुजा, कोरबा तथा रायगढ़ जिले में विस्तारित है। इसमें छुरी की पहाड़ियों का विस्तार सर्वाधिक कोरबा जिले में है।
प्रश्न 5. छुरी-उदयपुर पहाड़ियों का विस्तार है-
(A) कोरबा – बलरामपुर
(B) कोरबा – रायगढ़
(C) बलरामपुर – सूरजपुर
(D) बिलासपुर – कवर्धा
(E) कोरबा – कोरिया
उत्तर- (B) > व्याख्या: (व्याख्या ऊपर दिए गए प्रश्न के समान है)
प्रश्न 6. छुरी पहाड़ी की किस दिशा में महादेव पहाड़ी स्थित है?
(A) उत्तर
(B) दक्षिण
(C) पूर्व
(D) पश्चिम
उत्तर- (A)
व्याख्या: छुरी पहाड़ी के उत्तर दिशा में महादेव पहाड़ी स्थित है।
प्रश्न 7. छत्तीसगढ़ राज्य में कैमूर पर्वत श्रृंखला किस जिले में स्थित है?
(A) बीजापुर
(B) कोरिया
(C) जशपुर
(D) जांजगीर-चांपा
उत्तर- (B)
व्याख्या: कोरिया जिले के सोनहत तहसील में कैमूर पर्वत (देवगढ़ की चोटी) से हसदेव नदी का उद्गम होता है। इसलिए कैमूर पर्वत कोरिया जिले में स्थित है।
प्रश्न 8. देवगढ़ की पहाड़ियां छत्तीसगढ़ राज्य के किस भौतिक प्रदेश में आती है?
(A) बघेलखण्ड पठार
(B) दण्डकारण्य पठार
(C) छत्तीसगढ़ बेसिन
(D) मैकल श्रेणी
उत्तर- (A)
व्याख्या: देवगढ़ की पहाड़ियां छत्तीसगढ़ के उत्तर में पूर्वी बघेलखण्ड पठार का हिस्सा है। जो कि कोरिया जिले में स्थित है।
प्रश्न 9. देवगढ़ उच्चभूमि छत्तीसगढ़ के किस भाग में विस्तृत है?
(A) उत्तरी भाग
(B) दक्षिणी भाग
(C) पूर्वी भाग
(D) पश्चिमी भाग
उत्तर- (A)
प्रश्न 10. देवगढ़ के पहाड़ी का उत्तर का क्षेत्र है-
(A) बहुत अधिक वर्षा वाला
(B) अधिक वर्षा वाला
(C) मध्यम वर्षा वाला
(D) निम्न वर्षा वाला
उत्तर- (A)
व्याख्या: देवगढ़ की पहाड़ी वाला क्षेत्र बहुत अधिक वर्षा वाला क्षेत्र है क्योंकि पर्वत की ऊँचाई अधिक होने के कारण हवाएं ऊपर जाने के साथ ही कम दबाव का क्षेत्र बनाती हैं और अत्यधिक वर्षा होती है।
प्रश्न 11. छत्तीसगढ़ के निम्नलिखित में से किस भाग में कन्हार बेसिन स्थित है?
(A) उत्तरी सीमा भाग
(B) उत्तर-पूर्व सीमा भाग
(C) उत्तर-पश्चिम भाग
(D) पूर्वी सीमा भाग
उत्तर- (B)
व्याख्या: कन्हार नदी का उद्गम जशपुर जिले में खुड़िया पहाड़ के बखौना चोटी के निकट गिधाधोधी गांव से होता है। अतः जशपुर की अवस्थिति प्रदेश के उत्तर-पूर्व सीमा भाग में होने के कारण कन्हार बेसिन उत्तर-पूर्व सीमा में स्थित है।
प्रश्न 12. किस जिले में ‘सीता लेखनी’ पहाड़ है?
(A) बस्तर
(B) नारायणपुर
(C) कोरिया
(D) सूरजपुर
उत्तर- (D)
व्याख्या: ‘सीता लेखनी पहाड़’ की वास्तविक अवस्थिति सूरजपुर है। इसी पहाड़ी श्रृंखला को कोरिया में मुंजडोली पहाड़ी, बलरामपुर में जोबा पहाड़, जेल्हा पहाड़ कहा जाता है।
प्रश्न 13. छत्तीसगढ़ राज्य में पिपरौल पर्वत किस जिले में स्थित है?
(A) कोरिया
(B) बलरामपुर
(C) नारायणपुर
(D) कांकेर
उत्तर- (B)
व्याख्या: छत्तीसगढ़ राज्य में पिपरौल पर्वत बलरामपुर जिले में स्थित है।
प्रश्न 14. हाथीपोल गुफाएं कहां स्थित है?
(A) डोंगरगढ़ पहाड़ी
(B) देवगढ़ पहाड़ी
(C) फुटका पहाड़ी
(D) रामगढ़ पहाड़ी
उत्तर- (D)
व्याख्या: हाथीपोल गुफाएं सरगुजा जिले में रामगढ़ की पहाड़ी में स्थित हैं। इसी गुफा के अंतर्गत सीताबेंगरा गुफा तथा जोगीमारा गुफा स्थित है। इस गुफा की लम्बाई 180 फिट तथा ऊँचाई 17 मीटर है।
प्रश्न 15. रामगिरी की पहाड़ियां किस पर्वत श्रृंखला का भाग है?
(A) विन्ध्याचल
(B) सतपुड़ा
(C) मैकल
(D) सह्याद्री
उत्तर- (B)
व्याख्या: रामगिरी की पहाड़ी सरगुजा जिले में स्थित है। मैकल पर्वत श्रृंखला के साथ रामगिरी पर्वत श्रृंखला सतपुड़ा पर्वत श्रेणी का भाग है।
प्रश्न 16. सिंगरौली बेसिन किसे कहा जाता है?
(A) रिहन्द बेसिन
(B) कन्हार बेसिन
(C) कोरबा बेसिन
(D) रायगढ़ बेसिन
उत्तर- (A)
व्याख्या: सिंगरौली बेसिन रिहन्द बेसिन का हिस्सा है।
⛰️ टॉपिक 2: जशपुर-सामरी पाट प्रदेश
प्रश्न 17. गौरलाटा चोटी किस पाट में स्थित है?
(A) सामरीपाट
(B) मैनपाट
(C) जशपुरपाट
(D) जारंगपाट
उत्तर- (A)
प्रश्न 18. छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची पर्वत चोटी कौन-सी है?
(A) गौरलाटा
(B) लाफागढ़
(C) बदरगढ़
(D) मैनपाट
उत्तर- (A)
व्याख्या: छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी बलरामपुर जिले के सामरी पाट में स्थित गौरलाटा पहाड़ी है। इसकी ऊँचाई 1225 मीटर है।
प्रश्न 19. निम्नलिखित में से कौन सामरी पाट की सर्वोच्च शिखर है?
(A) बैलाडीला
(B) डोंगरगढ़
(C) गौरलाटा
(D) धारीडोंगर
उत्तर- (C)
प्रश्न 20. इस राज्य के उत्तरी भाग में निम्नलिखित में से कौन-सा पाट सबसे अधिक ऊँचा है?
(A) मैनपाट
(B) सामरीपाट
(C) जारंग पाट
(D) जशपुर पाट
उत्तर- (B)
व्याख्या: छत्तीसगढ़ के उत्तरी भाग में बलरामपुर जिले के सामरी पाट को सबसे ऊँचा पाट प्रदेश माना जाता है। यहाँ छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी गौरलाटा स्थित है।
प्रश्न 21. छत्तीसगढ़ में किस जिले में इसकी सबसे ऊंची चोटी स्थित है?
(A) दंतेवाड़ा
(B) बलरामपुर
(C) सूरजपुर
(D) बिलासपुर
(E) कांकेर
उत्तर- (B)
व्याख्या: छत्तीसगढ़ की सबसे ऊँची चोटी गौरलाटा बलरामपुर जिले में स्थित है।
प्रश्न 22. इस राज्य का सबसे ऊँचा भाग है-
(A) जारंगपाट
(B) मैनपाट
(C) जशपुर पाट
(D) सामरीपाट
उत्तर- (D)
व्याख्या: > * छत्तीसगढ़ का सबसे ऊंचा पाट क्षेत्र = सामरी पाट (बलरामपुर)
छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा पाट क्षेत्र = जशपुर पाट (जशपुर)
प्रश्न 23. छत्तीसगढ़ राज्य में सबसे अधिक ऊँचाई वाली पहाड़ी किस जिले में स्थित है?
(A) दंतेवाड़ा
(B) नारायणपुर
(C) बलरामपुर
(D) सूरजपुर
(E) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (C)
व्याख्या: छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक ऊँचाई वाली पहाड़ी गौरलाटा बलरामपुर जिले में स्थित है।
प्रश्न 24. छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा पाट कौन-सा है?
(A) मैनपाट
(B) जारंगपाट
(C) सामरीपाट
(D) जशपुर पाट
(E) अन्य विकल्पों में से कोई नहीं
उत्तर- (D)
व्याख्या:
छत्तीसगढ़ का सबसे ऊंचा पाट क्षेत्र = सामरी पाट (बलरामपुर)
छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा पाट क्षेत्र = जशपुर पाट (जशपुर)
प्रश्न 25. जशपुर नगर किस प्रकार स्थलाकृति में बसा है?
(A) पाट
(B) पहाड़ी
(C) मैदान
(D) निम्न भूमि
उत्तर- (A)
व्याख्या: जशपुर नगर पाट स्थलाकृति में बसा है। वास्तव में जशपुर जिला जशपुर-सामरी पाट क्षेत्र के अंतर्गत आता है। सामरी पाट के अंतर्गत जमीर पाट, जारंग पाट, लहसुन पाट तथा जोका पाट आदि शामिल हैं।
प्रश्न 26. पाट निम्नलिखित जिले के क्षेत्र में एक भौतिक स्वरूप है-
(A) बस्तर
(B) जशपुर
(C) कबीरधाम
(D) रायपुर
उत्तर- (B)
व्याख्या: पाट जशपुर जिले का मौलिक भौतिक स्वरूप है।
प्रश्न 27. छत्तीसगढ़ में स्थित किस पाट क्षेत्र को छत्तीसगढ़ का शिमला कहा जाता है?
(A) सामरीपाट
(B) जशपुरपाट
(C) जारंगपाट
(D) मैनपाट
उत्तर- (D)
व्याख्या: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में स्थित मैनपाट को छत्तीसगढ़ का शिमला कहा जाता है। इसका कुल क्षेत्रफल 368 वर्ग किलोमीटर है। इसकी कुल ऊँचाई 1152 मीटर है।
प्रश्न 28. लहसुन पाट, सामरी पाट की किस दिशा में अवस्थित है?
(A) उत्तर
(B) दक्षिण
(C) पश्चिम
(D) पूर्व
उत्तर- (C)
व्याख्या: सामरी पाट के पश्चिम दिशा में लहसुन पाट और जोका पाट स्थित है।
प्रश्न 29. छत्तीसगढ़ के छोटा नागपुर पठार क्षेत्र में निम्नलिखित पाट है-
(अ) चंवरपाट (ब) मैनपाट
(स) रन्दापाट (द) जारंगपाट
(सही उत्तर चुनिये)
(A) अ एवं ब
(B) ब एवं स
(C) अ एवं स
(D) ब एवं द
उत्तर- (D)
व्याख्या: छत्तीसगढ़ के छोटा नागपुर पठार क्षेत्र में मैनपाट तथा जारंगपाट स्थित है।
प्रश्न 30. छत्तीसगढ़ का कौन-सा प्राकृतिक (भौतिक) क्षेत्र छोटा नागपुर के पठार का भाग है?
(A) पूर्वी बघेलखण्ड का पठार
(B) जशपुर-सामरी पाट प्रदेश
(C) महानदी बेसिन
(D) दण्डकारण्य का पठार
उत्तर- (B)
व्याख्या: जशपुर-सामरी पाट प्रदेश छोटा नागपुर के पठार का एक भाग है। यह पाट क्षेत्र छत्तीसगढ़ राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित है।
प्रश्न 31. छत्तीसगढ़ की किस दिशा में छोटा नागपुर पठार स्थित है?
(A) उत्तर-पश्चिम
(B) उत्तर-पूर्व
(C) दक्षिण-पश्चिम
(D) दक्षिण-पूर्व
उत्तर- (B)
व्याख्या: छत्तीसगढ़ के उत्तर-पूर्व दिशा में छोटा नागपुर पठार स्थित है।
प्रश्न 32. छत्तीसगढ़ के पाट प्रदेशों में निम्नलिखित में से कौन-सा खनिज प्रचुर मात्रा में पाया जाता है?
(A) चूना पत्थर
(B) डोलोमाइट
(C) बॉक्साइट
(D) टिन
उत्तर- (C)
व्याख्या: पाट प्रदेश में दक्कन ट्रैप शैल मिलता है। इसका निर्माण बेसाल्ट-नीस की चट्टानों से होता है। यही कारण है कि यहाँ बॉक्साइट खनिज की प्रचुरता पाई जाती है।
प्रश्न 33. छत्तीसगढ़ के पाटों का पूर्व से पश्चिम का सही क्रम है-
(A) जमीर पाट, जारंग पाट, जशपुर पाट, मैनपाट
(B) जारंग पाट, जशपुर पाट, जमीर पाट, मैनपाट
(C) जशपुर पाट, जारंग पाट, मैनपाट, जमीर पाट
(D) जशपुर पाट, जारंग पाट, जमीर पाट, मैनपाट
(E) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (A)
व्याख्या: छत्तीसगढ़ के पाटों का पूर्व से पश्चिम का सही क्रम निम्न है : जमीरपाट – जारंग पाट – जशपुर पाट – मैनपाट
प्रश्न 34. …….. रेंज और छोटा नागपुर पठार महानदी नदी बेसिन को भारत-गंगा के मैदान से विभाजित करते है-
(A) अरावली
(B) सतपुड़ा
(C) विंध्याचल
(D) मैकल
उत्तर- (B)
व्याख्या: सतपुड़ा रेंज और छोटा नागपुर पठार महानदी बेसिन को गंगा के मैदान से अलग करते हैं।
प्रश्न 35. निम्नलिखित में से किस घाटी को फूलों की घाटी कहा जाता है?
(A) लोरो घाटी
(B) तेलिन घाटी
(C) मतला घाटी
(D) खुरसेल घाटी
उत्तर- (A)
व्याख्या: जशपुर में स्थित लोरो घाटी को फूलों की घाटी कहा जाता है।
⛰️ टॉपिक 3: महानदी बेसिन एवं मध्यवर्ती मैदान
प्रश्न 36. छत्तीसगढ़ मैदान का ढाल किस दिशा में है?
(A) उत्तर
(B) दक्षिण
(C) पश्चिम
(D) पूर्व
(E) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (D)
व्याख्या: छत्तीसगढ़ के मैदान का ढाल पूर्व की ओर है। महानदी बेसिन का अवलोकन करने पर यह ज्ञात होता है कि महानदी सहित इस क्षेत्र की अधिकांश नदियां पूर्व की ओर प्रवाहित होती है। यह तभी हो सकता है जब धरातल का झुकाव पूर्व की ओर हो।
प्रश्न 37. सामान्यतः छत्तीसगढ़ राज्य का ढाल किस दिशा की ओर है?
(A) पश्चिम
(B) दक्षिण
(C) उत्तर
(D) पूर्व
उत्तर- (D)
प्रश्न 38. छत्तीसगढ़ के मध्यवर्ती मैदानों को किस नाम से जाना जाता है?
(A) भारत का चाय बिछौना
(B) मध्य भारत का धान का कटोरा
(C) मध्य भारत का चीनी का कटोरा
(D) मध्य भारत का नमक का कटोरा
(E) मध्य भारत का मक्के का कटोरा
उत्तर- (B)
व्याख्या: छत्तीसगढ़ का मध्य भाग अपनी पंखाकार कलाकृति एवं पर्वतीय उच्च भूमियों से घिरे रहने के कारण कटोरीनुमा आकृति के रूप में प्रतीत होता है। साथ ही इस क्षेत्र में धान का सर्वाधिक उत्पादन होता है। इसलिए मध्यवर्ती मैदान को मध्य भारत का धान का कटोरा कहा जाता है।
प्रश्न 39. छत्तीसगढ़ के मध्य मैदानों को कहा जाता है-
(A) मध्य भारत का मक्का का कटोरा
(B) मध्य भारत का चावल का कटोरा
(C) मध्य भारत का गेहूँ का कटोरा
(D) मध्य भारत का अमरूद का कटोरा
उत्तर- (B)
प्रश्न 40. महानदी का मैदान निम्नलिखित में फैला हुआ है-
(A) उत्तरी छत्तीसगढ़
(B) मध्य छत्तीसगढ़
(C) दक्षिणी छत्तीसगढ़
(D) उपर्युक्त सभी
उत्तर- (B)
व्याख्या: महानदी का मैदान मध्य छत्तीसगढ़ में फैला हुआ है। इसका कुल क्षेत्रफल 68064 वर्ग कि.मी. है जो कि 50.34% क्षेत्र में विस्तारित है।
प्रश्न 41. निम्नलिखित में कौन-सा भौतिक भाग छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक क्षेत्र घेरता है?
(A) शिवनाथ मैदान
(B) हसदेव मैदान
(C) महानदी मैदान
(D) इन्द्रावती मैदान
(E) डांकिनी-शांखिनी मैदान
उत्तर- (C)
व्याख्या: छत्तीसगढ़ का भौतिक विभाजन निम्न है:
महानदी बेसिन – 68064 वर्ग किमी (50.34%)
दण्डकारण्य पठार – 39060 वर्ग किमी (28.91%)
पूर्वी बघेलखण्ड का पठार – 21863 वर्ग किमी (16.16%)
जशपुर पाट प्रदेश – 6408 वर्ग किमी (4.59%)
प्रश्न 42. छत्तीसगढ़ के मैदान को निम्नलिखित में से किस अन्य नाम से भी जाना जाता है?
(A) गोदावरी बेसिन
(B) सोन-गंगा बेसिन
(C) महानदी बेसिन
(D) नर्मदा बेसिन
उत्तर- (C)
व्याख्या: छत्तीसगढ़ के मैदान को महानदी बेसिन के नाम से जाना जाता है।
प्रश्न 43. ऊपरी महानदी बेसिन को ऊपरी नर्मदा बेसिन से अलग करने वाली श्रेणी है-
(A) देवगढ़ पहाड़ियां
(B) रायगढ़ की पहाड़ियां
(C) मैकल श्रेणी
(D) दण्डकारण्य
(E) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (C)
व्याख्या: ऊपरी महानदी बेसिन को ऊपरी नर्मदा बेसिन से मैकल श्रेणी अलग करती है।
⛰️ टॉपिक 4: मैकल श्रेणी एवं वृष्टिछाया प्रदेश
प्रश्न 45. मैकल श्रेणी……….. का विस्तार है-
(A) सतपुड़ा पर्वत
(B) विंध्य पर्वत
(C) बघेलखण्ड उच्च भूमि
(D) दण्डकारण्य उच्चभूमि
(E) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (A)
व्याख्या: मैकल श्रेणी सतपुड़ा पर्वत का विस्तार है।
प्रश्न 46. मैकल श्रेणियां निम्नलिखित में से किस पर्वत का भाग है?
(A) सतपुड़ा पर्वत
(B) विंध्य पर्वत
(C) नीलगिरी पर्वत
(D) अरावली पर्वत
उत्तर- (A)
व्याख्या: सतपुड़ा पर्वतमाला मध्यप्रदेश में विस्तारित है। इसी पर्वत का विस्तार छत्तीसगढ़ के पश्चिम क्षेत्र में मैकल पर्वत है।
प्रश्न 47. छत्तीसगढ़ राज्य की किस दिशा में मैकल श्रेणियां स्थित है?
(A) पूर्व
(B) पश्चिम
(C) उत्तर
(D) दक्षिण
उत्तर- (B)
व्याख्या: छत्तीसगढ़ के पश्चिम क्षेत्र में मैकल पर्वत स्थित है। ज्ञात हो कि मैकल पर्वत का पूर्वी क्षेत्र वृष्टिछाया प्रदेश कहलाता है।
प्रश्न 48. मैकल पर्वत श्रेणी का ढाल किस ओर है?
(A) पूर्व से पश्चिम
(B) पश्चिम से पूर्व
(C) उत्तर से दक्षिण
(D) दक्षिण से उत्तर
(E) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (B)
व्याख्या: मैकल पर्वत श्रेणी का ढाल पश्चिम से पूर्व की ओर है। उदाहरण के तौर पर शिवनाथ नदी का प्रवाह पश्चिम से पूर्व की ओर है।
प्रश्न 49. मैकल श्रेणी किस जिले में स्थित है?
(A) रायगढ़
(B) जशपुर
(C) बस्तर
(D) कवर्धा
उत्तर- (D)
व्याख्या: मैकल श्रेणी विकल्पानुसार कवर्धा जिले में है। लेकिन वास्तव में मैकल श्रेणी का विस्तार मुंगेली, कवर्धा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव तथा मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में है।
प्रश्न 50. छत्तीसगढ़ के निम्न जिलों में से मैकल पर्वत श्रेणी किसका भाग नहीं है?
(A) राजनांदगांव
(B) कवर्धा
(C) रायगढ़
(D) बिलासपुर
उत्तर- (C)
प्रश्न 51. छत्तीसगढ़ के किन तहसीलों में मैकल श्रेणी विस्तारित है?
(A) राजनांदगांव, खैरागढ़, कवर्धा
(B) खैरागढ़, मुंगेली, राजनांदगांव
(C) पेण्ड्रा, लोरमी, राजनांदगांव
(D) कवर्धा, लोरमी, मुंगेली
(E) मुंगेली, खैरागढ़, कवर्धा
उत्तर- * (विलोपित)
व्याख्या: छत्तीसगढ़ में मैकल पर्वत श्रेणी का विस्तार कवर्धा, खैरागढ़ तथा राजनांदगांव तहसीलों के साथ पेण्ड्रा व लोरमी तहसीलों में है।
प्रश्न 52. छत्तीसगढ़ की मैकल श्रेणी की पहाड़ियों में सबसे ऊंची चोटी कौन-सी है?
(A) देवगढ़
(B) बदरगढ़
(C) लाफागढ़
(D) रायगढ़
उत्तर- (B)
व्याख्या: छत्तीसगढ़ की मैकल श्रेणी की पहाड़ियों में सबसे ऊंची चोटी बदरगढ़ है। जिसकी ऊँचाई 1176 मीटर है। यह चोटी कवर्धा में स्थित है।
प्रश्न 53. छत्तीसगढ़ में निम्नलिखित में से कौन-से क्षेत्र कम वर्षा प्राप्त करता है?
(A) मैकल रेंज
(B) पाट क्षेत्र
(C) बस्तर पठार
(D) रायगढ़ पठार
(E) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (A)
व्याख्या: छत्तीसगढ़ का पश्चिम क्षेत्र जहां मैकल श्रेणी स्थित है वह वृष्टिछाया प्रदेश होने के कारण कम वर्षा प्राप्त करता है।
प्रश्न 54. छत्तीसगढ़ का निम्न में से कौन-सा भाग वर्षाछाया क्षेत्र है-
(A) जशपुर क्षेत्र
(B) मैकल पर्वत श्रेणी के पूर्व का भाग
(C) मध्य का मैदान
(D) कांकेर क्षेत्र
(E) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (B)
व्याख्या: छत्तीसगढ़ का पश्चिम भाग तथा मैकल पर्वत श्रेणी का पूर्व भाग वर्षाछाया क्षेत्र है।
प्रश्न 55. छत्तीसगढ़ राज्य में निम्न में से कम वर्षा वाला क्षेत्र कौन-सा है?
(A) लोरमी पठार
(B) कोण्डागांव पठार
(C) जशपुर पठार
(D) सामरी पठार
उत्तर- (A)
व्याख्या: वृष्टिछाया प्रदेश (मैकल श्रेणी) का भाग होने के कारण लोरमी पठार कम वर्षा वाला क्षेत्र है।
प्रश्न 56. छत्तीसगढ़ राज्य में कौन-सा जिला वृष्टिछाया प्रदेश के अंतर्गत आता है?
(A) राजनांदगाँव
(B) कवर्धा
(C) कोरबा
(D) बिलासपुर
(E) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (B)
व्याख्या: कवर्धा जिला मूलतः वृष्टिछाया प्रदेश के अंतर्गत आता है।
⛰️ टॉपिक 5: महत्वपूर्ण पहाड़ियाँ और दण्डकारण्य का पठार
प्रश्न 57. दलहा पहाड़ किस जिले में स्थित है?
(A) जांजगीर-चांपा
(B) सरगुजा
(C) कोरिया
(D) दंतेवाड़ा
(E) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (A)
व्याख्या: दलहा पहाड़ जांजगीर-चांपा जिले में स्थित है। प्रत्येक वर्ष नागपंचमी के अवसर पर यहां मेला लगता है।
प्रश्न 59. बिजीरा पहाड़ स्थित है-
(A) मैकल श्रेणी में
(B) पेण्ड्रा-लोरमी पठार में
(C) छुरी-उदयपुर पहाड़ियों में
(D) अबूझमाड़ पहाड़ियों में
उत्तर- (B)
व्याख्या: बिजीरा पहाड़ मुंगेली जिला के पेण्ड्रा-लोरमी पठार में स्थित है।
प्रश्न 60. चंवर ढाल स्थित है-
(A) बिलासपुर मैदान में
(B) जशपुर-सामरी पाट क्षेत्र में
(C) हसदो-मांड बेसिन में
(D) महानदी-शिवनाथ दोआब में
उत्तर- (C)
व्याख्या: चंवर ढाल हसदेव मांड बेसिन में छुरी-उदयपुर पहाड़ी में स्थित है।
प्रश्न 61. पाम्पा के अलावा, निम्नलिखित में से पेण्ड्रा-लोरमी पठार का सबसे ऊँचा हिस्सा कौन-सा है?
(A) गौरलाटा
(B) डोंगरगढ़
(C) बैलाडीला
(D) लाफागढ़
उत्तर- (D)
व्याख्या: पेण्ड्रा-लोरमी पठार का सबसे ऊँचा हिस्सा लाफागढ़ चोटी है। इसकी ऊँचाई 1048 मीटर है।
प्रश्न 65. सोनबेरा पठार किस जिले में स्थित है?
(A) गरियाबंद
(B) बिलासपुर
(C) रायगढ़
(D) मुंगेली
उत्तर- (A)
व्याख्या: सोनबेरा का पठार गरियाबंद जिले में स्थित है। यह छत्तीसगढ़ और उड़ीसा की सीमा बनाता है। इसकी ऊँचाई 943 मीटर है।
प्रश्न 67. छत्तीसगढ़ प्रदेश के किस जिले में प्रज्ञागिरी की पहाड़ी स्थित है?
(A) कबीरधाम
(B) कोरबा
(C) नारायणपुर
(D) राजनांदगांव
उत्तर- (D)
व्याख्या: प्रज्ञागिरी की पहाड़ी राजनांदगांव जिला में स्थित है। यह पहाड़ी डोंगरगढ़ में माँ बम्लेश्वरी देवी मंदिर के उत्तर-पूर्व दिशा में स्थित है।
प्रश्न 68. इस राज्य के किस पर्वत को प्राचीन काल में शुक्तिमति कहा जाता था?
(A) सिहावा
(B) मैकल
(C) मैनपाट
(D) सामरीपाट
उत्तर- (A)
व्याख्या: प्राचीन काल में सिहावा पर्वत को शुक्तिमति कहा जाता था।
प्रश्न 69. सिहावा पहाड़ी क्यों प्रसिद्ध है?
(A) पैरी नदी उद्गम
(B) महानदी उद्गम
(C) शिवनाथ नदी उद्गम
(D) सोंढूर नदी उद्गम
(E) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (B)
व्याख्या: धमतरी जिले के सिहावा पर्वत से महानदी का उद्गम होता है। इसलिए सिहावा पहाड़ी प्रसिद्ध है। यहां लोमस ऋषि का एवं श्रृंगी ऋषि का आश्रम है।
प्रश्न 71. निम्न में से कौन छत्तीसगढ़ के दण्डकारण्य पठार का भाग नहीं है?
(A) कोटरी बेसिन
(B) बस्तर पठार
(C) अबूझमाड़ पहाड़ियां
(D) सोन बेसिन
उत्तर- (D)
व्याख्या: सोन बेसिन पूर्वी बघेलखण्ड का पठार है, शेष सभी विकल्प दण्डकारण्य पठार का हिस्सा हैं।
प्रश्न 72. छत्तीसगढ़ में गोदावरी-शबरी का मैदान स्थित है?
(A) दण्डकारण्य में
(B) जशपुर सामरी पाट में
(C) पूर्वी बघेलखण्ड पठार में
(D) महानदी बेसिन में
उत्तर- (A)
व्याख्या: छत्तीसगढ़ में गोदावरी-शबरी का मैदान दक्षिण में दण्डकारण्य के पठार में स्थित है।
प्रश्न 74. गोदावरी नदी प्रणाली एवं महानदी प्रणाली अलग होता है-
(A) केशकाल घाटी से
(B) तेलीन घाटी से
(C) दण्डकारण्य से
(D) अबूझमाड़ से
उत्तर- (A)
व्याख्या: गोदावरी नदी प्रणाली एवं महानदी प्रणाली को केशकाल घाटी अलग करती है।
प्रश्न 76. केशकाल घाटी किन दो भौतिक क्षेत्रों के बीच सीमा बनाता है?
(A) बघेलखण्ड पठार और छत्तीसगढ़ बेसिन
(B) छत्तीसगढ़ बेसिन और मैकल श्रेणी
(C) छत्तीसगढ़ बेसिन और बस्तर का पठार
(D) बस्तर का पठार और अबूझमाड़
उत्तर- (C)
व्याख्या: छत्तीसगढ़ बेसिन और बस्तर का पठार के मध्य केशकाल घाटी सीमा बनाता है।
प्रश्न 80. नंदीराज पहाड़ी स्थित है-
(A) दंतेवाड़ा
(B) नारायणपुर
(C) बस्तर
(D) कोण्डागांव
उत्तर- (A)
व्याख्या: नंदीराज पहाड़ी दंतेवाड़ा जिले में है। यह बैलाडीला पहाड़ी की सबसे ऊँची चोटी है। इसकी ऊंचाई 1210 मीटर है।
प्रश्न 82. निम्नलिखित में से सबसे ऊँची चोटी कौन-सी है?
(A) बैलाडीला
(B) मैनपाट
(C) देवगढ़
(D) केशकाल
(E) चांगभखार
उत्तर- (A)
व्याख्या: विकल्पानुसार सबसे ऊंची चोटी बैलाडीला की पहाड़ी है।
महत्वपूर्ण चोटियां और ऊंचाई (मीटर में):
गौरलाटा – 1225 (सामरीपाट, बलरामपुर)
नंदीराज – 1210 (बैलाडीला, दंतेवाड़ा)
बदरगढ़ – 1176 (मैकल श्रेणी, कवर्धा)
मैनपाट – 1152 (सरगुजा)
पलमा चोटी – 1080 (पेण्ड्रा-लोरमी पठार)
अबूझमाड़ चोटी – 1076 (नारायणपुर)
प्रश्न 84. अबूझमाड़ की पहाड़ी किस जिले में है?
(A) बीजापुर जिले में
(B) राजनांदगांव में
(C) दुर्ग जिले में
(D) जशपुर जिले में
(E) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (A)
व्याख्या: छत्तीसगढ़ राज्य में अबूझमाड़ पहाड़ी का विस्तार नारायणपुर एवं बीजापुर जिले में है।
प्रश्न 88. गड़िया पहाड़ किस जिले में स्थित है?
(A) कांकेर
(B) कोण्डागांव
(C) राजनांदगांव
(D) बस्तर
उत्तर- (A)
व्याख्या: गड़िया पहाड़ कांकेर जिला में स्थित है। यह दण्डकारण्य पठार क्षेत्र में अवस्थित है।
प्रश्न 91. अलबका पहाड़ी कहां पर स्थित है?
(A) सुकमा
(B) नारायणपुर
(C) दंतेवाड़ा
(D) बस्तर
(E) बीजापुर
उत्तर- (E)
व्याख्या: अलबका पहाड़ी बीजापुर जिले में स्थित है।
प्रश्न 99. दंडकारण्य निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित नहीं है?
(A) छत्तीसगढ़
(B) ओडिशा
(C) आंध्रप्रदेश
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर- (D)
व्याख्या: दण्डकारण्य क्षेत्र छत्तीसगढ़, ओड़िशा और आंध्रप्रदेश राज्य तक विस्तारित है।
⛰️ टॉपिक 6: विविध (Miscellaneous)
प्रश्न 103. भारत के संदर्भ में छत्तीसगढ़ किस भूआकृतिक प्रदेश के अंतर्गत आता है?
(A) उत्तरी मैदान
(B) प्रायद्वीप उच्चभूमि
(C) तटीय मैदान
(D) उत्तरी पर्वत
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- (B)
व्याख्या: सामान्यतः छत्तीसगढ़ मध्यभारत में स्थित है। लेकिन भू-आकृतिक संरचना के आधार पर छत्तीसगढ़ प्राकृतिक उच्च भूमि का प्रायद्वीप पठार के अंतर्गत आता है।
प्रश्न 105. इस राज्य के प्राकृतिक विभागों में निम्नलिखित में से कौन-सा सम्मिलित नहीं है?
(A) पूर्वी बघेलखण्ड का पठार
(B) महानदी बेसिन
(C) दण्डकारण्य का पठार
(D) दक्कन का पठार
उत्तर- (D)
व्याख्या: छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक विभागों में दक्कन का पठार सम्मिलित नहीं है।
प्रश्न 106. निम्नलिखित में से कौन-सा छत्तीसगढ़ की भौगोलिक सीमा में सम्मिलित नहीं है?
(A) छोटा नागपुर का पठार
(B) ब्रम्हगिरी का पठार
(C) बघेलखण्ड का पठार
(D) दण्डकारण्य का पठार
(E) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (B)
व्याख्या: छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक/भौतिक विभाजन में चार भाग सम्मिलित है जो कि निम्न है- 1. महानदी बेसिन 2. दण्डकारण्य पठार 3. पूर्वी बघेलखण्ड का पठार 4. जशपुर पाट प्रदेश।
प्रश्न 110. छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक भौगोलिक क्षेत्र अंतर्गत आता है?
(A) पहाड़ों के
(B) मैदानों और नदियों के बेसिन
(C) पठारों के
(D) पाटों के
उत्तर- (C)
व्याख्या: छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक भौगोलिक क्षेत्र पठारी क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
प्रश्न 114. सूची- 1 को सूची-2 से सुमेलित कीजिए-
सूची -1 (पहाड़ियाँ)
अ. बैलाडीला
ब. देवगढ़
स. उदयपुर
द. अबूझमाड़
इ. मैकल
सूची -2 (जिला)
-
कोरबा
-
नारायणपुर
-
राजनांदगांव
-
दंतेवाड़ा
-
कोरिया
(कूट)
(A) अ-2, ब-3, स-4, द-1, इ-5
(B) अ-4, ब-1, स-5, द-3, इ-2
(C) अ-2, ब-4, स-3, द-5, इ-1
(D) अ-2, ब-3, स-1, द-4, इ-5
(E) अ-4, ब-5, स-1, द-2, इ-3
उत्तर- (E)
व्याख्या: सही सुमेलन इस प्रकार है:
बैलाडीला – दंतेवाड़ा (4)
देवगढ़ – कोरिया (5)
उदयपुर – कोरबा (1)
अबूझमाड़ – नारायणपुर (2)
मैकल – राजनांदगांव (3)
प्रश्न 115. चंवर ढाल क्या है?
(A) पर्वतों की श्रृंखला
(B) नदी बेसिन
(C) पठार
(D) बाढ़कृत मैदान
उत्तर- (A)
व्याख्या: चंवर ढाल पर्वतों की श्रृंखला है।
निष्कर्ष (Conclusion):
तो दोस्तों, ये थे छत्तीसगढ़ के भूगोल और प्राकृतिक प्रदेश से जुड़े सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न जो कई बार परीक्षाओं में रिपीट हुए हैं। अपनी तैयारी को और मजबूत करने के लिए इस पेज को बुकमार्क कर लें और बार-बार रिवीज़न करें। अगर आपको यह पोस्ट मददगार लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ ज़रूर शेयर करें। आगामी परीक्षाओं के लिए आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएँ!
Tags: CGPSC GK, Vyapam Exams, Chhattisgarh Geography, Baghelkhand, Jashpur Samri Pat, Dandakaranya.












Leave a Reply