GKTodayHindi

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए Latest GK + नई भर्ती अपडेट

CG Forest Guard Syllabus 2026 pdf

cg forest guard syllabus exam pattern 2026

छत्तीसगढ़ वनरक्षक (Forest Guard) द्वितीय स्तर लिखित परीक्षा 2026: परीक्षा योजना एवं विस्तृत सिलेबस

छत्तीसगढ़ वन विभाग द्वारा आयोजित वनरक्षक (Forest Guard) भर्ती के द्वितीय चरण की लिखित परीक्षा व्यापम द्वारा आयोजित की जाती है। शारीरिक मापखण्ड एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर विज्ञापित पदों की संख्या के अधिकतम 15 गुना योग्य अभ्यर्थियों को इस लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर मिलता है।

चयन प्रक्रिया के प्रमुख चरण

वनरक्षक पद हेतु चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होती है:
  1. प्रथम चरण: विभाग द्वारा आयोजित शारीरिक मापदण्ड एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा।
  2. द्वितीय चरण: व्यापम द्वारा आयोजित वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा।
  3. तृतीय चरण: विभाग द्वारा आयोजित पैदल चालन।
मेरिट सूची का आधार: अंतिम चयन सूची व्यापम द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और बोनस अंकों के कुल योग के आधार पर तैयार की जाती है।

लिखित परीक्षा का पैटर्न (Exam Pattern)

व्यापम द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होगी:
विवरण विवरण मान
प्रश्नों की कुल संख्या
100 प्रश्न
कुल अंक
100 अंक (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक)
समय अवधि
2 घंटे
प्रश्नों का प्रकार
वस्तुनिष्ठ / बहुविकल्पीय (MCQs)

विषयवार अंक विभाजन:

  • भाग 1: छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी — 20 अंक
  • भाग 2: भाषा (हिन्दी, अंग्रेजी एवं छत्तीसगढ़ी) — 20 अंक
  • भाग 3: सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक घटनाक्रम — 30 अंक
  • भाग 4: गणित एवं सामान्य विज्ञान — 30 अंक

लिखित परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम (Syllabus)

भाग 1: छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी (20 अंक)

  • इतिहास एवं भूगोल: छत्तीसगढ़ का सामान्य इतिहास, भूगोल एवं राजनीतिक व्यवस्था।
  • अर्थव्यवस्था एवं शासन: राज्य की अर्थव्यवस्था तथा प्रमुख शासकीय जनकल्याणकारी योजनाएं।
  • कला एवं संस्कृति: परंपराएं, लोकगीत, संगीत, पुरस्कार एवं सम्मान।
  • विविध: छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण व्यक्तित्व, समसामयिक घटनाक्रम (Current Affairs) एवं अन्य महत्वपूर्ण समकालीन विषय।

भाग 2: भाषा — हिन्दी, अंग्रेजी एवं छत्तीसगढ़ी (20 अंक)

1. हिन्दी भाषा:

  • वर्ण एवं वर्तनी: स्वर, व्यंजन, वर्तनीगत शुद्धता।
  • व्याकरणिक इकाइयां: लिंग, वचन, काल, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया विशेषण, कारक।
  • शब्द रचना एवं संधि: समास (रचना एवं प्रकार), संधि (स्वर संधि, व्यंजन संधि, विसर्ग संधि)।
  • काव्य बोध: रस एवं रचनाएं, अलंकार, दोहा, छंद, सोरठा।
  • शब्द संपदा: शब्द रचना, उपसर्ग, प्रत्यय, शब्द प्रकार (तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी), पर्यायवाची शब्द, विलोम शब्द, अनेकार्थी शब्द, वाक्यांश के लिए एक शब्द।
  • शुद्धिकरण एवं मुहावरे: व्याकरणिक अशुद्धियां, मुहावरे एवं लोकोक्तियां।

2. अंग्रेजी भाषा (English Language):

  • Number, Gender, Articles, Pronoun, Adjectives, Verb, Adverb.
  • Use of Conjunctions & Prepositions.
  • Active and Passive Voice.
  • Direct and Indirect Narration.
  • Vocabulary: Synonyms, Antonyms, One Word Substitution, Spellings, Proverbs, Idioms and Phrases.

3. छत्तीसगढ़ी भाषा:

  • छत्तीसगढ़ी भाषा का सामान्य ज्ञान, विकास एवं इतिहास।
  • छत्तीसगढ़ी भाषा का साहित्य एवं प्रमुख साहित्यकार।
  • छत्तीसगढ़ी का व्याकरण।
  • हिन्दी से छत्तीसगढ़ी एवं छत्तीसगढ़ी से हिन्दी प्रशासनिक शब्दकोश।

भाग 3: सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक घटनाक्रम (30 अंक)

  • भारतीय राजनीतिक व्यवस्था एवं संविधान: मुख्य संवैधानिक प्रावधान, मौलिक कर्तव्य एवं मौलिक अधिकार, सूचना का अधिकार, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय प्रतीक, राष्ट्रीय व्यक्तित्व, लोकतंत्र एवं चुनाव, लोकसभा तथा राज्यसभा।
  • भारतीय इतिहास एवं राष्ट्रीय आंदोलन: भारतीय सभ्यता एवं सांस्कृतिक ऐतिहासिक घटनाएं (छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं स्तर), भारतीय स्वतंत्रता का इतिहास (1857 से 1947 तक) तथा 1947 के बाद का घटनाक्रम।
  • भूगोल: छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं के स्तर का सामान्य भूगोल, भारत एवं विश्व का भूगोल।
  • भारतीय अर्थव्यवस्था: सामाजिक एवं आर्थिक विकास, जनसंख्या परिप्रेक्ष्य, सकल राष्ट्रीय उत्पादन और प्रति व्यक्ति आय, पंचवर्षीय योजनाएं, कृषि व ग्रामीण विकास, औद्योगिक विकास, बैंक प्रणाली तथा वर्तमान आर्थिक घटनाक्रम (कक्षा 10वीं स्तर)।
  • समसामयिक घटनाक्रम: राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख घटनाएं, देश-विदेश, खेलकूद एवं साहित्य।

भाग 4: गणित एवं सामान्य विज्ञान (30 अंक)

1. गणित (Mathematics):

  • संख्या पद्धति: प्राकृतिक, पूर्ण, पूर्णांक, परिमेय, अपरिमेय एवं वास्तविक संख्याओं पर आधारित संक्रियाएं।
  • घातांक व गुणनखंड: संख्याओं का वर्ग, घन, गुणनखंड, वर्गमूल, घनमूल एवं घातांक के नियम।
  • अंकगणित: महत्तम समापवर्त्य (HCF) एवं लघुत्तम समापवर्त्य (LCM), भिन्न संख्याएं व संक्रियाएं, औसत, चाल, समय और दूरी, अनुपात एवं समानुपात, प्रतिशत, क्रय-विक्रय मूल्य, लाभ-हानि, साधारण ब्याज एवं चक्रवृद्धि ब्याज।
  • बीजगणित: मूलभूत नियम/संक्रियाएं, एक चर एवं दो चर वाले रैखिक/युगपत समीकरण।
  • रेखागणित व क्षेत्रमिति: रेखा एवं कोण, त्रिभुज, चतुर्भुज, वृत्त, गोला, बेलन, शंकु, घन तथा घनाभ।

2. सामान्य विज्ञान (General Science):

  • छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के कक्षा 10वीं तक के स्तर की भौतिकी (Physics), रसायन शास्त्र (Chemistry), तथा जीव एवं वनस्पति विज्ञान (Biology & Botany) से संबंधित मूलभूत जानकारियां।

CG वनरक्षक लिखित परीक्षा Syllabus pdf Download

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *