GKTodayHindi

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी…

CG PSC: राज्य इंजीनियरिंग सेवा 2014-15 (सॉल्व्ड पेपर) PDF

cgpsc engineering service general studies paper hindi

CGPSC State Engineering Service 2014-15 (सामान्य अध्ययन) का सम्पूर्ण हल प्रश्न पत्र। आगामी CGPSC परीक्षाओं की बेहतरीन तैयारी के लिए इसे जरूर हल करें।

CGPSC State Engineering Service 2014-15 Solved Paper PDF

(परीक्षा तिथि 25 अप्रैल 2015 प्रथम पाली)

प्रथम प्रश्न-पत्र- सामान्य अध्ययन

1. इनमें से कौन से भारतीय राज्यों में वर्ष 2016 में विधानसभा चुनाव होंगे-

(A) उत्तरप्रदेश, मणिपुर, पंजाब

(B) जम्मू और कश्मीर, बिहार, झारखण्ड

(C) असम, केरल, तमिलनाडु, पुदुचेरी

(D) उत्तरप्रदेश, केरल, तमिलनाडु

(E) जम्मू और कश्मीर, बिहार, पंजाब

उत्तर— (C)

2. वर्ष 2015 में किस अभिनेत्री ने 62वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता-

(A) कोंकणा सेन

(B) प्रियंका चोपड़ा

(C) आलिया भट्टा

(D) कंगना रनावत

(E) अनुष्का शर्मा

उत्तर— (D)

3. व्यापार और उद्योग में अपना योगदान देने के लिए वर्ष 2015 में किन्हें पद्म विभूषण सम्मान दिया गया था-

(A) बिल और मेलिंडा गेट्स

(B) श्री करीम अल हुसैनी आगा खान

(C) सुश्री बिल्मा पोद्दार

(D) श्री मंजुल भार्गव

(E) प्रो. मलुर रामास्वामी श्रीनिवासन

उत्तर— (B)

4. चार्ल्स बैबेज द्वारा तैयार किया गया पहला यांत्रिक कम्प्यूटर कहा गया-

(A) गिनतारा (एबेकस)

(B) संसाधित्र (प्रोफेसर)

(C) परिकलित्र (कैलकुलेटर)

(D) वैश्लेषिक इंजन

(E) इनमें से कोई नहीं

उत्तर— (D)

5. फ्रांस का कौन सा शहर हमारे स्मार्ट शहरों के लिए एम मॉडल के रुप में काम आएगा-

(A) पेरिस

(B) मर्सेइल्ले

(C) टूउलाऊज

(D) नीस

(E) लायोन

उत्तर— (C)

6. नीति आयोग के पहले उपाध्यक्ष कौन है-

(A) सिन्धुश्री खुल्लर

(B) रघु राजारमण

(C) अरविन्द पानगड़िया

(D) प्रशान्त भूषण

(E) नरेन्द्र मोदी

उत्तर— (C)

7. भारतीय प्रीमियर लीग का वर्तमान अध्यक्ष कौन है-

(A) ललित मोदी

(B) राजीव शुक्ला

(C) नारायण स्वामी श्रीनिवासन

(D) गुंडप्पा विश्वनाथ

(E) जगमोहन डालमिया

उत्तर— (B)

8. प्रथम भारतीय जो विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में नंबर 1 का स्थान प्राप्त किया है-

(A) प्रकाश पादुकोण

(B) पी.वी. सिंधु

(C) पी. गोपीचंद

(D) सायना नेहवाल

(E) ज्वाला गुट्टा

उत्तर— (A)

9. भारत के पहले सुपर कम्प्यूटर का नाम है-

(A) अग्नि

(B) परम

(C) त्रिशुल

(D) आर्यभट्ट

(E) इनमें से कोई नहीं

उत्तर— (B)

10. ओडिशा के पूर्वी तटीय क्षेत्रों में सबसे ज्यादा पाए जाने वाले पृथ्वी के दुर्लभ खनिज पदार्थ कौन से है-

(A) मैग्नेटाईट

(B) मोनेजाइट

(C) इल्मेनाइट्स

(D) हॉर्नब्लेंडे

(E) सिलिमेनाईट

उत्तर— (E)

11. कौन सा पेट्रोलियम तेल क्षेत्र खंभात की खाड़ी में स्थित है-

(A) लुनेज

(B) डिगबोई

(C) बदरपुर

(D) मुम्बई हाई

(E) लकोआ

उत्तर— (A)

12. किस गतिविधि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है, जिसके बंद कर दिए जाने से गंगा नदी को साफ करने में मदद मिलेगी-

(A) नहाना एवं धार्मिक संस्कारों की प्रथा

(B) अशोधित सीवेज की डम्पिंग

(C) जलग्रहण क्षेत्र में वनों की कटाई

(D) पर्यटन के लिए सुविधाएं बनाना

(E) इनमें से कोई नहीं

उत्तर— (B)

13. नार्वे और स्विट्जरलैण्ड द्वारा शुरू किए गए और बांग्लादेश द्वारा समर्थित “नानसेन पहल”, जो कि भारत के लिए हितकारी है का मुख्य लक्ष्य क्या है-

(A) विकसित देशों को प्रतिबद्ध करवाते हुए कि ये कितना खर्च करेंगे, ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन कम करना

(B) उद्योग और वाहनों द्वारा प्रदूषण के प्रभाव को कम करने के लिए प्रौद्योगिकीय नवाचारों की योजना बनाना

(C) विकसित और विकासशील देशों के बीच नई प्रौद्योगिकियों और जलवायु परिवर्तन पर अनुसंधान के निष्कर्ष साझा करना

(D) दक्षिण एशिया और हिन्द महासागर क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन, आपदाओं और मानव गतिशीलता

(E) जलवायु परिवर्तन, आपदाओं और मानव गतिशीलता को कम करने के लिए भू-अभियांत्रिकी रणनीतियों को स्वीकृति देना

उत्तर— (D)

14. इन जलमार्गों में से कौन है राष्ट्रीय जलमार्ग 3 –

(A) ब्रह्मपुत्र जलमार्ग-नियमवती से सदिया

(B) पूर्वी तटीय नहर-तलचेर से धमरा

(C) पश्चिमी तटीय नहर- कोट्टापुरम से अलपुजा

(D) गंगा जलमार्ग-हल्दिया से इलाहाबाद

(E) गोदावरी कृष्णा जलमार्ग-काकीनाड़ा-पुडुचेरी

उत्तर— (C)

15. कौन से पर्यावरण क्षेत्र में मालवा पठार, छत्तीसगढ़ के पठार, पूर्वी मैदान, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा वर्गीकृत किए गए है-

(A) अर्ध शुष्क

(B) आर्द्र/नम

(C) शुष्क

(D) अर्ध नम

(E) पर्वतीय

उत्तर— (D)

16. इन समुद्री जीव से कौन अपना रंग बदलता है-

(A) ऑक्टोपस

(B) दरियाई घोडा

(C) जेली फिश

(D) समुद्री रत्नज्योति

(E) स्टार मछली

उत्तर— (A)

17. किस नियम के तहत्, समान तापमान और दबाव की परिस्थितियों में, सभी गैसों की एक जैसी मात्रा में अणुओं की संख्या भी एक जैसी होती है-

(A) खेल का नियम

(B) कोलिओली प्रभाव

(C) ग्राहम का नियम

(D) पास्कल का नियम

(E) अवोगाद्रो का नियम

उत्तर— (E)

18. मानव शरीर में ‘कोलेजन’ का विशेष स्वभाव क्या है-

(A) थक्का बनाने में रक्त की मदद

(B) सबसे प्रचुर मात्रा में प्रोटीन

(C) रक्त की धारा में कैल्शियम का प्रवाहित करता है

(D) कोशिकाओं के विभाजन और गुणन में मदद करता है

(E) बालों को उनका रंग पाने में मदद करता है

उत्तर— (B)

19. निम्नलिखित में से कौन सी नदी उत्तर की ओर बहती है-

(A) गंगा

(B) ब्रह्मपुत्र

(C) नर्मदा

(D) कावेरी

(E) चंबल

उत्तर— (E)

20. इनमें से क्या जब हवा में जलाया जाता है तो कार्बन डाइऑक्साइड पैदा नहीं करता –

(A) बायोमास

(B) एथेनॉल

(C) पानी

(D) हाइड्रोजन

(E) सल्फर

उत्तर— (D)

21. कौन सा तत्व सारे कार्बनिक अणुओं में होता है-

(A) हाइड्रोजन और कार्बन

(B) हाइड्रोजन, ऑक्सीजन

(C) कार्बन और ऑक्सीजन

(D) हाइड्रोजन और ऑक्सीजन

(E) सिर्फ ऑक्सीजन

उत्तर— (A)

22. कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 कहां आयोजित किया जायेगा-

(A) ऑस्ट्रेलिया

(B) जमैका

(C) न्यूजीलैण्ड

(D) मलेशिया

(E) इनमें से कोई नहीं

उत्तर— (A)

23. अर्थशास्त्र में किसी सामान या वस्तु के संतुष्टि स्तर को मापने की काल्पनिक इकाई क्या है-

(A) केन्द्रीय प्रवृत्ति

(B) माप

(C) यूटिल्स

(D) लागत

(E) इनमें से कोई नहीं

उत्तर— (C)

24. किसानों को बैंक ऋण देने में क्या परिवर्तन सुझाए गए है, इसके मद्देनजर कि भारत में सिर्फ 45% छोटे और सीमान्त किसानों की संस्थागत वित्त की पहुंच है-

(A) पारंपरिक खेती के तरीकों के लिए छोटे और सीमान्त किसानों को ब्याज मुक्त ऋण

(B) कृषि में नए उपक्रमों के लिए बैंक, सरकार द्वारा घटाए गए ब्याज पर लम्बी अवधि के ऋण देते है

(C) गोदामों और कृषि उपकरण के लिए किसानों को ऋण सुविधाएं देना

(D) बैंक उन किसानों को छोटी अवधि के लिए ऋण देते है जो अपनी ऋण पात्रता साबित कर सकें

(E) छोटे और सीमान्त किसानों को दिए गए ऋणों की वसूली के आधार पर बैंकों को ग्रेड दिए जाते है

उत्तर— (D)

25. किस भारतीय सार्वजनिक हस्ती ने भारतीय और यूरोपीय विचार और कला एवं संस्कृति को एक साथ मिलाने के लिए विश्वविद्यालय का प्रारंभ किया-

(A) रविन्द्रनाथ टैगोर

(B) ईश्वरचन्द्र विद्यासागर

(C) मदन मोहन मालवीय

(D) सुब्रह्मणियम भारती

(E) इनमें से कोई नहीं

उत्तर— (A)

26. 2015 के सकल घरेलू उत्पाद में किस क्षेत्र की हिस्सेदारी, 2004-2005 के 19% से 14% घट गई-

(A) वित्त, बैंकिंग, स्थावर संपदा/भवन निर्माण क्षेत्र

(B) विनिर्माण और संबद्ध क्षेत्र

(C) सेवायें

(D) बिजली और गैस वितरण

(E) कृषि और संबद्ध क्षेत्र

उत्तर— (E)

27. वाणिज्यिक बैंकों को सोना, नकदी या सरकारी ब्राण्ड के रूप में जिसे निधि/रिजर्व को बनाए रखना पड़ता है उसे क्या कहते है-

(A) कैश रिजर्व रेशियो / आरक्षित नकदी निधि अनुपात

(B) ब्याज दर

(C) स्टैच्यूटरी लिक्विडिटी रेशियो / सांविधिक तरलता अनुपात

(D) रेपो दर

(E) रिवर्स रेपो दर

उत्तर— (C)

28. समृद्धि, क्रेडिट के असीमित विस्तार के माध्यम से हासिल नहीं की जा सकती है। निम्नलिखित में से किस घटना ने यह निःसंदेह साबित कर दिया-

(A) ग्रांट और वार्ड/ग्रांट एण्ड वार्ड कंपनी का पतन

(B) ईस्ट इण्डिया कम्पनी को राजपत्र

(C) कोल ब्लॉक आबंटन

(D) दक्षिण सागर बुलबुले

(E) एनरौन बुलबुले

उत्तर— (D)

29. संयुक्त राष्ट्र के लिए कौन सा सूचकांक भारतीय अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन और पाकिस्तानी अर्थशास्त्री महबूब उल हक द्वारा विकसित किया गया था-

(A) वास्तविक प्रगति संकेतक/जेनुइन प्रोग्रेस इण्डिकेटर

(B) मानव विकास सूचकांक / ह्यूमन डेवलपमेंट इंडेक्स

(C) सकल घरेलू उत्पाद

(D) मानव आर्थिक कल्याण का सूचकांक

(E) सतत विकास का सूचकांक

उत्तर— (B)

30. भारत में 2013-14 में किस राज्य का 2004-05 की कीमतों (रुपये करोड़ में) पर, सकल घरेलू उत्पाद में लगातार उच्चतम योगदान था-

(A) उत्तरप्रदेश

(B) कर्नाटक

(C) तमिलनाडु

(D) महाराष्ट्र

(E) केरल

उत्तर— (D)

31. हमारे संविधान के किस अधिकार के तहत् “बाल मजदूरी” निषेध है-

(A) शोषण के विरुद्ध अधिकार

(B) समानता का अधिकार

(C) अस्पृश्यता के विरुद्ध अधिकार

(D) संवैधानिक निवारण का अधिकार

(E) भेदभाव के खिलाफ अधिकार

उत्तर— (A)

32. भारतीय संविधान की कठोर प्रकृति कैसे संघीय ढांचे का समर्थन करती है-

(A) राज्य और केन्द्र स्वतंत्र रूप से अपने नियंत्रण के क्षेत्रों की सीमा में कानून बना सकते है

(B) राज्य और केन्द्र के सारे कार्य संविधान की सारणी में स्पष्ट रूप से परिभाषित है।

(C) केन्द्र राज्य संबंधों में संशोधन के लिए राज्य और केन्द्र सरकार की मंजूरी प्राप्त करनी होगी

(D) देश से जुड़े सभी मामलों में संविधान केन्द्र और राज्य से भी सर्वोपरि है

(E) राज्य, जिला और स्थानीय सरकार का आपस में एक श्रेणीबद्ध / हायार्कियल रिश्ता है

उत्तर— (B)

33. अध्यादेश कौन जारी करता है-

(A) सर्वोच्च न्यायालय

(B) प्रधानमंत्री

(C) राष्ट्रपति

(D) मुख्यमंत्री

(E) संसद

उत्तर— (C)

34. यदि किसी नागरिक के मौलिक अधिकारों का हनन हुआ तो वह सीधे किसके पास जा सकता है-

(A) न्याय पंचायत

(B) उच्च न्यायालय

(C) जिला न्यायालय

(D) सर्वोच्च न्यायालय

(E) प्रधानमंत्री

उत्तर— (D)

35. अरोरा ऑस्ट्रलिस का कारक क्या है-

(A) 28 किलोमीटर प्रति घण्टा की रफ्तार से पृथ्वी का अपनी धूरी पर घूमना

(B) दक्षिणी गोलार्द्ध सर्दियों के दौरान पृथ्वी का सूर्य की ओर झुकाव

(C) ध्रुवीय प्रदेशों में कार्बन डायोक्साइड स्तरों का बढ़ जाना

(D) सौर पवनों के घनत्व और पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र की अंतःक्रिया

(E) इनमें से कोई नहीं

उत्तर— (D)

36. उस कानून को क्या कहते है जब वह विधायिका में बन रहा होता है-

(A) नीति

(B) विधेयक

(C) श्वेत पत्र

(D) प्रारूप

(E) समाधान / प्रस्ताव

उत्तर— (B)

37. चौखम्बा, हरदेओल और त्रिशुल पर्वतीय चोटियां हिमालय के किस क्षेत्र में स्थित है-

(A) काराकोरम श्रृंखला

(B) लद्दाख हिमालय

(C) कुमाऊं एवं गढ़वाल हिमालय

(D) कश्मीर हिमालय

(E) जंस्कार

उत्तर— (C)

38. कौन से तीन मार्ग/पास चीन के साथ व्यापार के लिए खुले है-

(A) सेला, जलेप ला और चंगला

(B) नाथुला, चंगला और जलेप ला

(C) सेला, चंगला और देब्सा

(D) नाथुला, शिपकिला और लिपुलेख

(E) जलेप लाल, शिपकिला, चंगला

उत्तर— (D)

39. कोंकण रेलमार्ग बनाने के लिए कौन से चार राज्यों ने एकजुट होकर संसाधन जुटाएं है-

(A) महाराष्ट्र, केरला, गुजरात और गोवा

(B) केरला, गोवा, गुजरात व कर्नाटक

(C) महाराष्ट्र, कर्नाटका, गोवा और दमन व दियु

(D) केरला, कर्नाटका, गोवा और महाराष्ट्र

(E) कर्नाटका, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और गोवा

उत्तर— (D)

40. कौन सा पठार आज गोंडवाना के नाम से जाना जाता है-

(A) तिब्बत का पठार

(B) भारत का प्रायद्वीप पठार

(C) दक्किनी पठार

(D) अरबी पठार

(E) इनमें से कोई नहीं

उत्तर— (B)

41. भारत के पश्चिमी तटीय मैदान की खास विशेषता क्या है-

(A) चौड़े महाद्वीपीय शेल्फ, मडफ्लैट्स और प्रवाल भित्तियां

(B) डेल्टा, संकीर्ण महाद्वीपीय शेल्फ, मैंग्रोव

(C) अप्रवाही पानी/बैकवाटर, संकीर्ण महाद्वीपीय शेल्फ और प्रवाल भित्तियां

(D) उथले महाद्वीपीय शेल्फ, मडफ्लैट्स और प्रवाल भित्तियां

(E) डेल्टा, गहरे महाद्वीपीय शेल्फ और अप्रवाही पानी/बैकवाटर

उत्तर— (A)

42. भारत में किस फसल की मांग में वृद्धि हुई है क्योंकि इसने संयुक्त राज्य अमेरिका में शेल गैस का खनन में योगदान दिया है-

(A) जूट

(B) ग्वार फल्ली

(C) जटरोफा

(D) मकई

(E) सोयाबीन

उत्तर— (B)

43. रामेश्वरम् और टूटीकोरिन के बीच 21 द्वीप किस चर्चित नाम से जाने जाते है, जो कि दुनिया का बेहतरीन समुद्री बायोस्फीयर रिजर्व है-

(A) हैवलॉक आईलैण्ड

(B) पाक जलडमरूमध्य/पाक स्ट्रेट

(C) इंदिरा पाइंट

(D) मन्नार की खाड़ी

(E) कच्छ की खाड़ी

उत्तर— (D)

44. किस राज्य में सांची स्तूप स्थित है-

(A) बिहार

(B) उत्तरप्रदेश

(C) झारखण्ड

(D) ओडिशा

(E) मध्यप्रदेश

उत्तर— (E)

45. किस शासक ने पाटलिपुत्र में राजधानी की स्थापना की-

(A) अशोक

(B) अजातशत्रु

(C) चन्द्रगुप्त

(D) चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य

(E) कौटिल्य

उत्तर— (B)

46. दक्षिण भारत में किस शासक ने ताजमहल की प्रतिकृति बनवाया था-

(A) शाहजहां

(B) औरंगजेब

(C) जहांगीर

(D) फर्रुखसियर

(E) जलांदार शाह

उत्तर— (B)

47. कौन से भारतीय पाकिस्तानी लेखक तोबा टेक सिंह, ठंडा गोश्त जैसी विख्यात पुस्तकों के लिए मशहूर है-

(A) फैज अहमद फैज

(B) सादत हसन मंटो

(C) रजा रुमी

(D) जास फिजा

(E) इनमें से कोई नहीं

उत्तर— (B)

48. 13वीं सदी में भारत की पहली महिला शासक कौन थी-

(A) रानी गौरी बाई

(B) चांद बीबी

(C) मेहर उन निशा

(D) जहांआरा

(E) रजिया सुल्तान

उत्तर— (E)

49. 1929 में लाहौर में जवाहर लाल नेहरू द्वारा दिए गए नारा क्या था-

(A) करो या मरो

(B) सत्यमेव जयते

(C) पूर्ण स्वराज

(D) इंकलाब जिंदाबाद

(E) स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है

उत्तर— (C)

50. कैप्टन लक्ष्मी सहगल के नेतृत्व में महिला सेना को कहा जाता था-

(A) चांद बीबी कोर

(B) रानी झांसी रेजिमेंट

(C) मुक्त भारत सेना

(D) भारतीय प्रादेशिक सेना

(E) महिला स्नीपर कोर

उत्तर— (B)

51. तुम्माण राजधानी से निम्नलिखित कलचुरि शासकों ने छत्तीसगढ़ पर शासन किया-

  1. कलिंगराज

  2. कमलराज

  3. रत्नराज

  4. प्रतापमल्ल

    सही उत्तर चुनिये-

    (A) 1 एवं 2

    (B) 2 एवं 3

    (C) 1 एवं 3

    (D) 2 एवं 4

    (E) 3 एवं 4

    उत्तर— (A)

52. सूची-1 (ब्रिटिश संरक्षणकाल 1818 से 1830 में छत्तीसगढ़ में पदस्थ अधीक्षक) को सूची-2 (घटना) से सुमेलित कीजिये-

सूची-1

अ. कैप्टन एडमंड

ब. मेजर एग्न्यू

स. कैप्टन सैंडिस

द. कैप्टन कॉफर्ड

सूची-2

  1. रायपुर में राजधानी स्थानांतरित

  2. भोसलों को सत्ता हस्तांतरण

  3. डोंगरगढ़ के जमींदार का विद्रोह

  4. बस्तर और करोद राज्यों में समझौता

    (A) अ-1, ब-2, स-3, द-4

    (B) अ-2, ब-4, स-1, द-3

    (C) अ-3, ब-1, स-4, द-2

    (D) अ-4, ब-2, स-1, द-3

    (E) अ-4, ब-3, स-2, द-1

    उत्तर— (C)

53. ब्रिटिश प्रशासन के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में प्रारंभ में निम्नलिखित जिले सम्मिलित थे-

  1. रायपुर

  2. बिलासपुर

  3. दुर्ग

  4. संबलपुर

    (A) 1, 2 एवं 3

    (B) 2, 3 एवं 4

    (C) 1, 2 एवं 4

    (D) 1, 3 एवं 4

    (E) 1 एवं 2

    उत्तर— (C)

54. निम्न में से कौन सी जोड़ी (छत्तीसगढ़ में 1857 के विप्लव का नायक एवं उसका क्षेत्र) सुमेलित नहीं है-

(A) नारायण सिंह – सोनारखान

(B) कल्याण सिंह – उदयपुर

(C) सुरेन्द्र साय – सम्बलपुर

(D) बलराम सिंह – बस्तर

(E) हनुमान सिंह – रायपुर

उत्तर— (D)

55. 1923 में स्थापित स्वराज दल के छत्तीसगढ़ में निम्नलिखित नेता थे-

अ. वामन राव लाखे

ब. पं. रविशंकर शुक्ल

स. माधव राव सप्रे

द. ई. राघवेन्द्र राव

सही उत्तर चुनिये-

(A) अ एवं ब

(B) ब एवं स

(C) स एवं द

(D) अ एवं स

(E) ब एवं द

उत्तर— (E)

56. छत्तीसगढ़ की करद रियासतों के भारतीय संघ में संविलयन के संबंध में निम्न में कौन सा कथन सत्य नहीं है-

(A) संविलयन की प्रक्रिया 1 जनवरी 1948 को पूर्ण हुई

(B) संविलयन में पं. रविशंकर शुक्ल का महत्वपूर्ण योगदान था

(C) संविलयन सरदार पटेल के मार्गदर्शन में हुआ

(D) सभी रियासतों के शासकों में संविलयन पत्र में हस्ताक्षर किये

(E) बस्तर रियासत को इस संविलयन में शामिल नहीं किया गया

उत्तर— (E)

57. छत्तीसगढ़ के जिले सीमा जिन राज्यों से मिलती है, सुमेलित कीजिये-

जिला

अ. जशपुर

ब. बलरामपुर

स. कांकेर

द. सुकमा

इ. बिलासपुर

राज्य

  1. महाराष्ट्र

  2. आन्ध्रप्रदेश

  3. मध्यप्रदेश

  4. ओडिशा

  5. झारखण्ड

    (A) 2, 4, 3, 5, 1

    (B) 4, 1, 3, 5, 2

    (C) 1, 5, 3, 2, 4

    (D) 3, 4, 5, 1, 2

    (E) 5, 4, 2, 3, 1

    उत्तर— (D)

58. नगरीय स्थानीय स्वशासन निकायों की चुनाव करवाता है-

(A) निर्वाचन आयोग

(B) राज्य निर्वाचन आयोग

(C) स्थानीय स्वशासन आयोग

(D) नगरीय विकास आयोग

(E) राज्य शासन

उत्तर— (B)

59. रायपुर में पंचायतों से संबंधित गोलमेज सम्मेलन की तिथि क्या थी-

(A) मई 2008

(B) अप्रैल 2009

(C) मार्च 2010

(D) सितम्बर 2006

(E) जून 2004

उत्तर— (E)

60. निम्नलिखित में से कौन सा शहर छत्तीसगढ़ में एक जिला नहीं है-

(A) नारायणपुर

(B) बलरामपुर

(C) कोरबा

(D) कोंटा

(E) सूरजपुर

उत्तर— (D)

61. जिन जनपद पंचायतों में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति की कुल जनसंख्या आधे या आधे से कम है वहां अन्य पिछड़े वर्ग के लिए कितने प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है-

(A) 40%

(B) 33%

(C) 25%

(D) 50%

(E) 30%

उत्तर— (C)

62. छत्तीसगढ़ में सरपंच/उपसरपंच के विरुद्ध, गठन की कितनी अवधि तक अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सकता-

(A) 6 माह की अवधि तक

(B) 1 वर्ष की अवधि तक

(C) 2 वर्ष की अवधि तक

(D) 2½ वर्ष की अवधि तक

(E) 1½ वर्ष की अवधि तक

उत्तर— (B)

63. गंगा अपवाह तंत्र में सम्मिलित नहीं है-

(A) कोरिया

(B) सूरजपुर

(C) बलरामपुर

(D) कोरबा-कोरिया

(E) सूरजपुर-बलरामपुर

उत्तर— (D)

64. महानदी एवं इन्द्रावती के मध्य जल विभाजक है-

(A) केशकाल कंगार

(B) कोंडागांव का पठार

(C) अबूझमाड़ की पहाड़ियां

(D) अंतागढ़ उच्च भूमि

(E) भानुप्रतापपुर पहाड़ियां

उत्तर— (A)

65. छत्तीसगढ़ के किन तहसीलों में मैकल श्रेणी विस्तारित है-

(A) राजनांदगांव, खैरागढ़, कवर्धा

(B) खैरागढ़, मुंगेली, राजनांदगांव

(C) पेण्ड्रा, लोरमी, राजनांदगांव

(D) कवर्धा, लोरमी, मुंगेली

(E) मुंगेली, खैरागढ़, कवर्धा

उत्तर— विलोपित

66. बस्तर के पठार में पाई जाने वाली मिट्टियों के स्थानीय नाम है (उच्च भूमि से निम्न भूमि के क्रम में)

(A) टिकरा, माल, मरहान, गभार

(B) माल, मरहान, गभार, टिकरा

(C) गभार, टिकरा, मरहान, माल

(D) मरहान, टिकरा, माल, गभार

(E) टिकरा, मरहान, गभार, माल

उत्तर— (D)

67. 2009 के अनुसार हीरा के भंडार की दृष्टि से देश में छत्तीसगढ़ का योगदान है-

(A) लगभग 28%

(B) लगभग 32%

(C) लगभग 23%

(D) लगभग 19%

(E) लगभग 35%

उत्तर— (A)

68. सूची 1 (खनिज) को सूची 2 (भण्डार क्षेत्र) से सुमेलित कीजिये-

अ. लौह अयस्क – 1. पायलीखण्ड

ब. बॉक्साइड – 2. चारगांव

स. हीरा – 3. चितलनार

द. टिन – 4. फुटका पहाड़

(A) अ-2, ब-4, स-1, द-3

(B) अ-2, ब-1, स-4, द-3

(C) अ-4, ब-3, स-1, द-2

(D) अ-1, ब-4, स-2, द-3

(E) अ-1, ब-4, स-2, द-3

उत्तर— (A)

69. निम्नलिखित में से कौन सा स्थल शिवनाथ नदी के तट पर स्थित है-

(A) खरौद

(B) तुरतुरिया

(C) देवपहरी

(D) मदकू द्वीप

(E) आरंग

उत्तर— (D)

70. छत्तीसगढ़ सरकार को मार्च 2013 तक वेट से प्राप्त होने वाला राजस्व है-

(A) 5072.76 करोड़ रुपये

(B) 6072.76 करोड़ रुपये

(C) 7072.76 करोड़ रुपये

(D) 8072.76 करोड़ रुपये

(E) 9072.76 करोड़ रुपये

उत्तर— (B)

71. जनवरी 2014 की स्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य के किस जिले में उचित मूल्य की सबसे कम दुकानें है-

(A) दंतेवाड़ा

(B) नारायणपुर

(C) बीजापुर

(D) कांकेर

(E) बस्तर

उत्तर— (B)

72. वर्ष 2012-13 में छत्तीसगढ़ में सोयाबीन का कुल उत्पादन कितना था-

(A) 180.65 हजार मी. टन

(B) 189.35 हजार मी. टन

(C) 191.80 हजार मी. टन

(D) 193.67 हजार मी. टन

(E) 195.56 हजार मी. टन

उत्तर— (C)

73. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना का प्रारंभ होने का वर्ष था-

(A) 1 अप्रैल, 2003

(B) 1 अप्रैल, 2004

(C) 1 अप्रैल, 2005

(D) 1 अप्रैल, 2006

(E) 1 अप्रैल, 2007

उत्तर— (E)

74. छत्तीसगढ़ राज्य के किस जिले में बोया गया क्षेत्र अधिक है-

(A) बिलासपुर

(B) जांजगीर-चांपा

(C) राजनांदगांव

(D) बेमेतरा

(E) बलौदा बाजार

उत्तर— (C)

75. निम्नलिखित किस जिले में 2011-12 में धान का क्षेत्रफल अधिक है-

(A) जांजगीर-चांपा

(B) राजनांदगांव

(C) महासमुन्द

(D) बलौदा बाजार

(E) रायपुर

उत्तर— (C)

76. भैरमगढ़ अभ्यारण्य कब बना-

(A) 1983

(B) 1993

(C) 1987

(D) 1997

(E) 2001

उत्तर— (A)

77. टाईगर किड के रूप में विख्यात माड़िया जाति के चेन्दरू किस जिले से संबंधित है-

(A) नारायणपुर

(B) बीजापुर

(C) बस्तर

(D) कोण्डागांव

(E) दंतेवाड़ा

उत्तर— (A)

78. गुरावट है-

(A) गंधर्व विवाह

(B) सेवा विवाह

(C) हठ विवाह

(D) विनिमय विवाह

(E) क्रय विवाह

उत्तर— (D)

79. गैंड़ी नृत्य का प्रचलन किस जनजाति में है-

(A) मुड़िया

(B) अबूझमाड़िया

(C) कोरकू

(D) मुरिया

(E) बिंझवार

उत्तर— (D)

80. निम्नलिखित जनजातियों में से अधिक गोदना प्रिय जनजाति है-

(A) कमार

(B) भतरा

(C) मुरिया

(D) बैगा

(E) उरांव

उत्तर— (D)

81. दमनच नृत्य किस जनजाति में प्रसिद्ध है-

(A) बैगा

(B) पहाड़ी कोरवा

(C) माड़िया

(D) मुरिया

(E) दोरला

उत्तर— (B)

82. ‘नौकर की कमीज’ किसकी रचना है-

(A) विमल मित्र

(B) हरि ठाकुर

(C) अमृता प्रीतम

(D) विनोद कुमार शुक्ल

(E) मुकुटधर पाण्डेय

उत्तर— (D)

83. तेलासीबाड़ा निम्नलिखित में से किस से संबंधित है-

(A) अघोरपंथ

(B) कबीरपंथ

(C) पुष्टमार्ग

(D) सतनाम पंथ

(E) टेरा पंथ

उत्तर— (D)

84. सदाशिव गोविन्द कत्रे किस कार्यक्षेत्र से संबंधित है-

(A) शिल्पकला

(B) पर्यटन

(C) कुष्ठ उन्मूलन

(D) सामाजिक उत्थान

(E) मजदूर संघ

उत्तर— (C)

85. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिये-

लोकनृत्य – जनजाति

हलकी – 1. माड़िया

कारसाड़ – 2. मुरिया

सरहुल – 3. अबूझमाड़िया

4. उरांव

(A) अ-2, ब-3, स-4, द-1

(B) अ-3, ब-4, स-1, द-2

(C) अ-4, ब-1, स-2, द-3

(D) अ-4, ब-3, स-1, द-2

(E) अ-4, ब-3, स-1, द-2

उत्तर— (A)

86. घोटुल के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिये।

  1. सामाजिक शिक्षा देना

  2. जीवन साथी के चुनाव में सहायक

  3. सेवा भाव जागृत करना

    सही उत्तर का चुनाव कीजिये।

    (A) 1 और 2 सही है

    (B) 1, 2 और 3 सही है

    (C) 2 और 3 सही है

    (D) 1 और 3 सही है

    (E) केवल 2 सही है

    उत्तर— (B)

87. छत्तीसगढ़ में दिनांक 31 दिसम्बर 2013 को विद्युत उत्पादन की निर्मित क्षमता कितनी थी-

(A) 8665 मेगावाट

(B) 2875 मेगावाट

(C) 2452 मेगावाट

(D) 3990 मेगावाट

(E) 4275 मेगावाट

उत्तर— (A)

88. इनमें से किस स्थान पर जलविद्युत गृह स्थापित है-

(A) बारसूर

(B) कवर्धा

(C) रुद्री

(D) गंगरेल

(E) सीपत

उत्तर— (D)

89. छत्तीसगढ़ में वित्त वर्ष 2012-13 के अन्त की स्थिति में कुल विद्युतीकृत ग्रामों की संख्या थी-

(A) 18931

(B) 18935

(C) 18938

(D) 18940

(E) 18910

उत्तर— (C)

90. बस्तर में आंगादेव का निर्माण किससे किया जाता है-

(A) पत्थर

(B) धातु

(C) मिट्टी

(D) काष्ठ

(E) रेत

उत्तर— (D)

91. जनगणना 2011 के अनुसार छत्तीसगढ़ में जनगणना मकानों की कुल संख्या कितनी थी-

(A) 55 लाख

(B) 61 लाख

(C) 66 लाख

(D) 49 लाख

(E) 58 लाख

उत्तर— (C)

92. जनगणना 2011 के अनुसार छत्तीसगढ़ के लगभग कितने प्रतिशत परिवारों के पास टेलीविजन सेट है-

(A) 37%

(B) 31%

(C) 25%

(D) 42%

(E) 61%

उत्तर— (B)

93. 2011 की जनगणना के अनुसार छत्तीसगढ़ के किस जिले में अनुसूचित जनजातियों में साक्षरता दर कम है-

(A) बीजापुर

(B) दंतेवाड़ा

(C) नारायणपुर

(D) बस्तर

(E) कांकेर

उत्तर— (B)

94. खरौद के लक्ष्मणेश्वर मंदिर के गर्भगृह में किसकी स्थापना है-

(A) हनुमान

(B) राम-सीता

(C) शिवलिंग

(D) शेषशायी विष्णु

(E) लक्ष्मण

उत्तर— (C)

95. इनमें से कौन सा शासक दक्षिण कोसल के नलवंश से संबंधित है-

(A) तीवरदेव

(B) विलासतंग

(C) हर्षगुप्त

(D) प्रसन्न मात्र

(E) उत्पलदेव

उत्तर— (B)

96. प्राचीन चन्द्रदित्य समुद्र नामक सरोवर किस स्थल से संबंधित है-

(A) आरंग

(B) मल्हार

(C) बरगांव

(D) बारसूर

(E) अड़भार

उत्तर— (D)

97. छत्तीसगढ़ में वर्ष 2014 का धन्वन्तरी सम्मान किसे दिया गया है-

(A) डॉ. विष्णु सिंह ठाकुर

(B) डॉ. रमाकान्त शुक्ल

(C) डॉ. प्रशान्त सांतरा

(D) डॉ. डी.के. सिंह

(E) डॉ. डी.के. तिवारी

उत्तर— (E)

98. निम्न में से कौन सा स्थल राजिम पंचकोशी मार्ग में नहीं है-

(A) पटेस्वर

(B) कुलेश्वर

(C) भुनेश्वर

(D) कोपेश्वर

(E) फिंगेश्वर

उत्तर— (E)

99. जनगणना 2011 के अनुसार किस जिले में लिंगानुपात अधिक है-

(A) कांकेर

(B) दंतेवाड़ा

(C) जशपुर

(D) सरगुजा

(E) दुर्ग

उत्तर— (B)

100. रायपुर में रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम की स्थापना कब हुई-

(A) 1955

(B) 1956

(C) 1957

(D) 1958

(E) 1959

उत्तर— (D)

101. तीन जार A, B और C जिनकी धारिताओं में 1: 2: 3 का अनुपात है, अलेहल और पानी के मिश्रणों से भरे हुए A, B और C के मिश्रणों में अल्कोहल और पानी का अनुपात क्रमशः 1, 5, 3, 5 और 5, 7 है। इन जारों के मिश्रणों को एक अन्य बर्तन में डाल दिया जाता है। बर्तन के मिश्रण में पानी और अल्कोहल का अनुपात है-

(A) 13:23

(B) 13:13

(C) 14:23

(D) 23:14

(E) 23:12

उत्तर— (B)

102. दो अंकों वाली एक संख्या का उसके अंकों के योग से अनुपात 4:1 है। यदि दहाई का अंक इकाई के अंक से 3 कम है, तो इसके अंकों का गुणनफल है-

(A) 12

(B) 18

(C) 27

(D) 36

(E) 72

उत्तर— (B)

103. कोई व्यक्ति अपनी आय का 80% खर्च करता है। निर्वाह खर्च में वृद्धि के कारण उसके खर्चे में 37.5% की वृद्धि तथा उसकी आय में x% की वृद्धि होती है। यदि उस व्यक्ति की नई बचत 5(5/7)% है, तो x का मान है-

(A) 16 2/3

(B) 12 2/3

(C) 10 1/3

(D) 10 2/3

(E) 9 1/3

उत्तर— (A)

104. P और Q परस्पर व्युत्क्रमानुपाती तथा धनात्मक है। यदि P में 100% की वृद्धि होती है, तब Q में …. की कमी होगी-

(A) 200%

(B) 180%

(C) 150%

(D) 100%

(E) 50%

उत्तर— (E)

105. एक तेज चलने वाली रेलगाड़ी 500 कि.मी. की दूरी तय करने में एक धीरे चलने वाली रेलगाड़ी से 3 घण्टे कम समय लेती है। यदि धीरे चलने वाली गाड़ी की चाल तेज चलने वाली गाड़ी की चाल से 10 कि.मी./घण्टा कम हो, तो इन दोनों गाड़ियों की चालों (कि.मी./घण्टा) का योग है-

(A) 80

(B) 90

(C) 100

(D) 110

(E) 120

उत्तर— (B)

106. कोई व्यक्ति एक मेज को जिसका सूची मूल्य रुपये x है, खरीदता है और उस पर क्रमिक 10% और 20% के बट्टे प्राप्त करता है। वह क्रय मूल्य का 10%, इसकी ढुलाई पर खर्च करता है। यदि वह इस मेज को रुपये 910.80 पर बेचता है और 15% का लाभ प्राप्त करता है, तो x का मान है-

(A) 1250

(B) 1200

(C) 1080

(D) 1000

(E) 980

उत्तर— (D)

107. शान्त जल में एक नदी के प्रवाह की चाल, एक नाव की चाल का एक तिहाई है। यदि वह नाव के प्रवाह के अनुकूल 3 घण्टे चलती है और फिर नदी के प्रवाह के प्रतिकूल 3 घण्टे चलती है तो यह अपने प्रारंभिक बिन्दु से 18 कि.मी. पीछे रह जाती है। शान्त जल, नाव की चाल, कि.मी./घण्टा में है-

(A) 6

(B) 9

(C) 12

(D) 15

(E) 18

उत्तर— (E)

108. किसी कार्य को पूरा करने में B जितना समय लगाता है, A को उसी कार्य को करने में 6 दिन कम लगते है। A और B साथ मिलकर उस काम को 4 दिनों में पूरा कर सकते है। A और B के द्वारा एक दिन में किए गए काम का अनुपात है-

(A) 2:1

(B) 3:1

(C) 3:2

(D) 1:2

(E) 2:3

उत्तर— (A)

109. एक साथ चलते हुए 2 से.मी., 3 से.मी. और 4 से.मी. व्यास वाले तीन पाइपों द्वारा एक टंकी कितने समय में भर जाएगी जबकि सबसे बड़े व्यास वाला पाइप उसे 58 मिनटों में भर सकता है, और प्रत्येक द्वारा बहते हुए पानी की मात्रा उसके व्यास के वर्ग के समानुपाती हो-

(A) 24 मिनट

(B) 27 मिनट

(C) 29 मिनट

(D) 32 मिनट

(E) 36 मिनट

उत्तर— (C)

110. किसी कक्षा के जिसके दो सैक्सन A और B थे, 100 विद्यार्थी एक परीक्षा में बैठे और उनका औसत प्राप्तांक 100 था। सैक्सन A के संख्या B के विद्यार्थियों की संख्या से 50% अधिक था और सैक्सन B के विद्यार्थियों के औसत प्राप्तांक का औसत प्राप्तांक A के विद्यार्थियों के औसत प्राप्तांक से 50% अधिक था। सैक्सन B का औसत प्राप्तांक था-

(A) 105

(B) 115

(C) 120

(D) 125

(E) 130

उत्तर— (D)

111. पहली दस प्राकृत संख्याओं में से तीन विभिन्न संख्याएं यादृच्छिक रूप से चुनी जाती है। इसकी प्रायिकता कि दो संख्याओं का गुणनफल तीसरी संख्या के बराबर होगा, निम्न है-

(A) 1/2

(B) 2/3

(C) 1/40

(D) 1/8

(E) 1/60

उत्तर— (C)

112. किसी समान्तर श्रेणी के प्रथम चार पद क्रमशः a, x, b और 2x है। a का b से अनुपात है-

(A) 1:3

(B) 1:2

(C) 1:4

(D) 2:3

(E) 2:5

उत्तर— (A)

113. किसी गुणोत्तर श्रेणी के प्रथम तीन पदों का योग 7 है और उनके वर्गों का योग 21 है। यदि सार्व अनुपात एक से कम हो तो इस श्रेणी के प्रथम पांच पदों का गुणनफल है-

(A) 1

(B) 2

(C) 4

(D) 6

(E) 8

उत्तर— (A)

114. श्रेणी $1 + \frac{3}{2} + \frac{5}{2^2} + \frac{7}{2^3} + …..$ के अपरिमित पदों का योग है-

(A) 4

(B) 4½

(C) 5

(D) 5½

(E) 6

उत्तर— (E)

115. यदि $mP_n = 10C_7, (m>n)$ है, तब $(m-n)$ बराबर है-

(A) 1

(B) 2

(C) 3

(D) 4

(E) 5

उत्तर— विलोपित

116. यदि $x^2 + px + q = 0$ के दो मूल $\alpha$ और $\beta$ इस प्रकार है कि $|\alpha – \beta| = 1$ तो $p^2$ बराबर है।

(A) 4q

(B) q+1

(C) 4q-1

(D) q-1

(E) 4q+1

उत्तर— (E)

117. यदि समीकरण $x^2-px+q=0$ के मूल a और b है, तब निम्न में से किस समीकरण के मूल $(a+b-1)$ और $(b+a-1)$ है-

(A) $x^2 + (p + \frac{p}{q})x + (q + \frac{1}{q} + 2) = 0$

(B) $x^2 – (p + \frac{p}{q})x + (q + \frac{1}{q} + 2) = 0$

(C) $x^2 – (q – \frac{p}{q}) + (p + \frac{1}{q} + 2) = 0$

(D) $x^2 – (p + \frac{q}{p})x + (q + \frac{1}{p} + 2) = 0$

(E) $x^2 – (q + \frac{p}{p})x + (q + \frac{1}{q} + 2) = 0$

उत्तर— (B)

118. अंकों 1,2,3,4,3,2,1 का प्रयोग करते हुए 7 अंकों वाली कितनी संख्याएं बनाई जा सकती है ताकि विषम अंक सदैव विषम स्थानों पर ही हो-

(A) 9

(B) 18

(C) 36

(D) 54

(E) 72

उत्तर— (B)

119. $x^2(a-b)+a^2(b-x)+b^2(x-a)$ बराबर है-

(A) (a-b)(x-a)(x+b)

(B) (a-b)(x-a)(x-b)

(C) (b-a)(x+a)(x-b)

(D) (a+b)(x-a)(x+b)

(E) (a+b)(x-a)(x-b)

उत्तर— (B)

120. पहाड़ी की चोटी पर खड़ा एक व्यक्ति एक नाव को देखता है, जिसका उस समय अवनमन कोण $30^{\circ}$ है, और यह नाव समुद्र के किनारे उस व्यक्ति के ठीक नीचे के स्थान की ओर समान चाल से आ रही है। 12 मिनट पश्चात् उसका अवनमन कोण $60^{\circ}$ हो जाता है। नाव को किनारे तक पहुंचने में लगने वाला कुल समय (मिनटों में) है।

(A) 12

(B) 15

(C) 18

(D) 27

(E) 36

उत्तर— (C)

(प्रश्न 121 से 125 तक) निम्न तालिका के आधार पर उत्तर दीजिये।

नगर प्रतिशत जनसंख्या (बीपीएल) पुरुषों तथा महिलाओं की संख्या में अनुपात (बीपीएल) (पु:म) पुरुषों तथा महिलाओं की संख्या में अनुपात (बीपीएल नहीं) (पु:म)
A 18 5:4 3:2
B 14 3:4 5:7
C 25 2:3 4:5
D 22 5:6 3:2
E 10 3:2 6:5
F 18 4:5 2:3

121. यदि नगर A की कुल जनसंख्या 300000 है, तो (बीपीएल) पुरुषों की संख्या और (बीपीएल नहीं) महिलाओं की संख्या का अन्तर है-

(A) 30000

(B) 54000

(C) 68400

(D) 74400

(E) 98400

उत्तर— (C)

122. नगर D में यदि (बीपीएल) महिलाओं की जनसंख्या 24000 है तब नगर D की कुल जनसंख्या (हजार में) है-

(A) 176

(B) 200

(C) 211

(D) 240

(E) 440

उत्तर— (B)

123. नगर E में यदि (बीपीएल नहीं) पुरुषों की संख्या 27000 है, तो इस नगर की कुल जनसंख्या है-

(A) 67500

(B) 66000

(C) 59400

(D) 49500

(E) 55000

उत्तर— (B)

124. यदि नगर B की कुल जनसंख्या 500000 है तथा नगर C की कुल जनसंख्या 350000 है, तब B तथा C में जो (बीपीएल) महिलाएं है उनकी संख्याओं में अनुपात है-

(A) 16:21

(B) 21:16

(C) 6:7

(D) 7:6

(E) 4:7

उत्तर— (A)

125. यदि नगर F की कुल जनसंख्या 400000 है तब इस नगर में (बीपीएल नहीं) महिलाओं की संख्या का लगभग कितना प्रतिशत (बीपीएल) पुरुषों की संख्या है-

(A) 36.6

(B) 21.7

(C) 18.4

(D) 16.3

(E) 9.8

उत्तर— (D)

निर्देश (प्रश्न 126 से 130 तक): नीचे दिए गए पाई चार्ट और तालिका का अध्ययन करें और प्रश्नों के उत्तर दें।

पाई चार्ट का डेटा (निर्यात का प्रतिशत):

  • गेहूँ: 28%

  • चावल: 20%

  • दालें: 18%

  • चीनी: 15%

  • कॉफी: 12%

  • अन्य: 7%

2014 के विभिन्न महीनों में देश X का निर्यात (रु. करोड़ में):

  • जनवरी: 350

  • फरवरी: 300

  • मार्च: 330

  • अप्रैल: 290

  • मई: 325

  • जून: 385

126. जनवरी से जून तक गेहूँ का औसत निर्यात (रुपये करोड़ में) कितना है-

(A) 79.2

(B) 87.7

(C) 91.9

(D) 92.4

(E) 110.8

उत्तर— (D)

127. जनवरी में गेहूँ का निर्यात, मई में चावल के निर्यात से लगभग कितने प्रतिशत अधिक है-

(A) 57.3

(B) 52.3

(C) 50.8

(D) 49.2

(E) 35.4

उत्तर— (C)

128. जून में दालों का निर्यात, फरवरी में चीनी के निर्यात का कितना गुना है-

(A) 0.65

(B) 1.54

(C) 1.06

(D) 1.58

(E) 1.76

उत्तर— (B)

129. मार्च में कॉफी और अन्य का कुल मिलकर निर्यात, अप्रैल में गेहूँ और चावल का कुल मिलकर निर्यात का लगभग है-

(A) 28.4

(B) 34

(C) 38

(D) 42.6

(E) 45

उत्तर— (E)

130. पाई चार्ट में, उन दो त्रिज्यखण्डों के केन्द्रीय कोणों का योग 1080 है, जो निम्न को निरूपित करते है-

(A) दालें और कॉफी

(B) चीनी और चावल

(C) गेहूँ और अन्य

(D) दालें और गेहूँ

(E) चावल और चीनी

उत्तर— (A)

131. नीचे दिए गए उन शब्द जोड़ियों का पता लगाइए जिनमें नीचे दिए गए दो शब्द जोड़ियों के समान संबंध है।

तड़ित : तूफान

(A) दर्द : चोट

(B) रोग : औषधि

(C) दुर्घटना : ड्राइविंग

(D) खाना पकाना : रसोई

(E) बाढ़ : जल

उत्तर— (A)

132. चिन्ह ‘::’ से बाईं तरफ के पहले दो आंकड़े एक खास तरह से संबंधित है। चिन्ह ‘::’ से दाहिनी तरफ के पक्षों के दूसरे जोड़ों के लिए भी समान संबंध कायम है, जिनमें से एक गायब है। विकल्पों में से एक गायब का पता लगाइए।

BYWD : XCFU :: WDFU : ?

(A) DWTG

(B) FURJ

(C) EVTG

(D) FUSH

(E) EVSH

उत्तर— (E)

133. [आकृति/चित्र आधारित प्रश्न – सादृश्यता]

चिन्ह ‘::’ से बाईं तरफ के पहले दो आंकड़े एक खास तरह से संबंधित है। चिन्ह ‘::’ से दाहिनी तरफ के पक्षों के दूसरे जोड़ों के लिए भी समान संबंध कायम है, जिनमें से एक गायब है। विकल्पों में से एक गायब का पता लगाइये।

(ब्लॉग एडमिन: यहाँ Q.133 की आकृतियों की इमेज लगाएँ)

उत्तर— (A)

134. निम्नलिखित संख्या श्रृंखला के आगे कौन सी संख्या आयेगी-

1, 2, 6, 21, 88, ?

(A) 355

(B) 445

(C) 441

(D) 268

(E) 465

उत्तर— (B)

135. निम्नलिखित संख्या श्रृंखला के आगे कौन सी संख्या आयेगी-

3, 6, 18, 21, 63, ?

(A) 189

(B) 67

(C) 99

(D) 66

(E) 72

उत्तर— (D)

136. निम्नलिखित संख्या श्रृंखला के आगे कौन सी संख्या आयेगी-

1, 6, 13, 30, 61, ?

(A) 124

(B) 126

(C) 94

(D) 116

(E) 99

उत्तर— (A)

137. 56 लीटर के एक मिश्रण में दूध और पानी का अनुपात 5 : 2 है। मिश्रण में और कितना पानी (लीटर में) मिलाना चाहिए कि दूध और पानी का अनुपात 5 : 4 हो जाए-

(A) 16

(B) 18

(C) 20

(D) 22

(E) 24

उत्तर— (A)

138. जब एक संख्या के 40% को 119 में से घटाया जाता है, तो परिणाम स्वयं वही संख्या आती है। वह संख्या है-

(A) 90

(B) 75

(C) 88

(D) 80

(E) 85

उत्तर— (E)

139. 60 छात्रों की एक कक्षा में, गणित में 30 उत्तीर्ण हुए, अंग्रेजी में 40 उत्तीर्ण हुए और 10 दोनों विषयों में फेल हो गए। गणित और अंग्रेजी दोनों विषयों में कितने छात्र उत्तीर्ण हुए-

(A) 10

(B) 15

(C) 20

(D) 25

(E) 30

उत्तर— (C)

140. यदि A+B का मतलब है कि B का पिता A है। A-B का मतलब है कि B की पत्नि A है। AxB का मतलब है कि B का भाई A है और A ÷ B का मतलब है कि B की पुत्री A है, तब-

निम्नलिखित में किसका आशय है कि S का मामा P है-

(A) RxS-Q+S

(B) PxQ+R ÷ S

(C) PxR+Q ÷ S

(D) PxQ-R+S

(E) RxS+Q-S

उत्तर— (D)

141. 6 सदस्यों के एक परिवार में E का पौत्र A है जो B का पिता है। C, F की मां और B की पत्नी है। यदि D का बेटा B है तो D का F से क्या संबंध है-

(A) दादा

(B) दादी

(C) नाना

(D) नानी

(E) मौसी

उत्तर— (B)

142. 6 दोस्तों के बीच में B, C, D और F ग्रामीण क्षेत्र से है। A, B, D और F खिलाड़ी है। A, C, D और E छात्र है। ग्रामीण क्षेत्र से कौन छात्र है, लेकिन खिलाड़ी नहीं है-

(A) E

(B) B

(C) C

(D) D

(E) F

उत्तर— (C)

143. हमारे पास 7 छात्रों A, B, C, D, E, F, और G के स्कूल की परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के बारे में निम्न जानकारी है।

अ. A हमेशा G की तुलना में अधिक अंक प्राप्त करता है जो F की तुलना में हमेशा अधिक अंक प्राप्त करता है।

ब. किसी भी परीक्षा में यदि E उच्चतम अंक प्राप्त करता है, तो C सबसे कम अंक प्राप्त करता है या अगर D उच्चतम अंक प्राप्त करता है फिर या तो B या F सबसे कम अंक प्राप्त करते है।

स. किन्हीं भी दो छात्रों को बराबर अंक नहीं मिलते है।

अगर एक परीक्षा में F और D को क्रमशः 5वां और 6वां रैंक दिया जाता है तो निम्नलिखित में से कौन सी बात सच हो सकती है।

कूट-

(A) E को 2रा या 3रा रैंक दिया गया है

(B) G को 2रा या 3रा रैंक दिया गया है।

(C) A को 1ला या 4था रैंक दिया गया है।

(D) C को 4था या 6वां रैंक दिया गया है।

(E) B को 3रा या 4था रैंक दिया गया है।

उत्तर— (E)

144. नीचे शब्दों के पांच जोड़े दिए गए है जिसमें से चार जोड़े के शब्दों में एक आम संबंध है। इनमें से अजीब जोड़ी (यह संबंध नहीं) कौन सी है-

(A) डॉक्टर : चिकित्सा

(B) स्कूल : शिक्षा

(C) घर : कमरा

(D) पेंसिल : लीड

(E) पुस्तक : अध्याय

उत्तर— (A)

145. नीचे चार अक्षरों के समूह दिए गए है, जिनमें से चार कुछ तरीके में एक जैसे है और एक अलग है। कौन सा हिस्सा बाकी हिस्सों से अलग है-

(A) YURP

(B) BEIN

(C) FHKO

(D) LORV

(E) VQMJ

उत्तर— (D)

146. [आकृति/चित्र आधारित प्रश्न – बेजोड़ आकृति]

नीचे पांच चित्र दिए गए है, जिनमें से चार एक निश्चित तरीके में समान है और एक उनसे अलग है। कौन सा चित्र बाकी से अलग है-

(ब्लॉग एडमिन: यहाँ Q.146 की आकृतियों की इमेज लगाएँ)

उत्तर— (C)

147. [आकृति/चित्र आधारित प्रश्न – बेजोड़ आकृति]

नीचे पांच चित्र दिए गए है, जिनमें से चार एक निश्चित तरीके में समान है और एक उनसे अलग है। कौन सा चित्र बाकी से अलग है-

(ब्लॉग एडमिन: यहाँ Q.147 की आकृतियों की इमेज लगाएँ)

उत्तर— (C)

148. [आकृति/चित्र आधारित प्रश्न – पासा/Dice]

नीचे पांच चित्र दिए गए है, जिनमें से चार एक निश्चित तरीके में समान है और एक उनसे अलग है। कौन सा चित्र बाकी से अलग है-

(ब्लॉग एडमिन: यहाँ Q.148 (पासे) की आकृतियों की इमेज लगाएँ)

उत्तर— (A)

149. एक शहर में A, B, C, D, E, F, और G घरों को नीचे के अनुसार व्यवस्थित किया गया है। F के पश्चिम की ओर 5 कि.मी. पर D है। A के पश्चिम की ओर 1 कि.मी. पर B है। B के दक्षिण में 2 कि.मी. पर E है। E के पूर्व में 6 कि.मी. दूरी पर G है। A के दक्षिण में 3 कि.मी. की दूरी पर A है। कौन से तीन घर एक सीधी रेखा में पड़ते है।

(A) CEG

(B) ADE

(C) CFG

(D) BEF

(E) CDF

उत्तर— (C)

(नोट: मूल प्रश्न पत्र में “A के दक्षिण में 3 कि.मी. की दूरी पर A है” छपा है, जो कि संभवतः टाइपिंग त्रुटि है, इसे C होना चाहिए था।)

150. तीन लड़के मोहन, सुरेश और संबित तथा दो लड़कियां मीना और शबनम एक ही पंक्ति में बैठते है। यदि लड़कों को हमेशा कोनों में बैठना हो और लड़कियां एक दूसरे से मिलकर नही बैठे तो ये तीन लड़के और दो लड़कियां अलग-अलग कितने तरीकों में बैठ सकती है-

(A) 6

(B) 12

(C) 8

(D) 4

(E) 18

उत्तर— (B)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *